फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP President Akhilesh Yadav said in Kanpur dehat, free electricity to farmers and employment to youth if the government is formed

कानपुर देहात में बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सरकार बनने पर किसानों को मुफ्त बिजली व नौजवानों को रोजगार

Thu, 17 Feb 2022 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
SP President Akhilesh Yadav said in Kanpur dehat, free electricity to farmers and employment to youth if the government is formed
जनसभा को संबोधित करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद प्रत्याशी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। माती में जनसभा को संबोधित करने आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निशाने पर सिर्फ भाजपा रही। कहा कि भाजपा का जितना बड़ा नेता वह उतना बड़ा झूठ बोलता है।
विज्ञापन

पिछले चुनाव में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन अब सिंचाई में विद्युत बिल आने पर उनको करंट लग रहा है। मुख्यमंत्री के प्रिय जानवर सड़कों में घूम रहे हैं। सपा सरकार बनने पर किसानों को मुफ्त बिजली व नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया।
विज्ञापन

माती जनसभा स्थल पर अखिलेश दोपहर 2:15 बजे पहुंचे। यहां उन्होंने कहा, सरकार बनी तो हर फसल में समर्थन मूल्य योजना (एमएसपी) का लाभ दिया जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली व घरों के लिए तीन सौ यूनिट बिजली फ्री देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जातीय जनगणना कराने के साथ नौजवानों को नौकरी देंगे। प्रदेश में 11 लाख पद खाली हैं। सपा सरकार बनने पर भर्ती की जाएगी। पहले चरण से भाजपा की हार शुरू हो गई है। दूसरे चरण में वह सुन्न हो गए अब तीसरे चरण में शून्य हो जाएंगे।
पांच सालों में सरकार सांड़ नहीं पकड़ पाई। मवेशी किसानों का नुकसान कर रहे हैं। बाबा गर्मी निकालने की बात करते हैं सपा नौकरी निकालेगी। ये चुनाव साधारण नहीं बल्कि संविधान व लोकतंत्र बचाने का है। सपा के समर्थन में माहौल है।
स्वामी प्रसाद मौर्य व दारा सिंह चौहान भी साथ आ गए हैं। 69 हजार शिक्षक भर्ती में भेदभाव हुआ। उनकी भी मदद की जाएगी। 20 मिनट के भाषण में किसानों व नौजवानों को लुभाने में अखिलेश ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

मौके पर अकबरपुर रनियां विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रामप्रकाश कुशवाहा, भोगनीपुर से नरेंद्र पाल, सिकंदरा से प्रभाकर पांडेेय, रसूलाबाद से कमलेश दिवाकर, जिलाध्यक्ष प्रमोद पाल, एमएलसी दिलीप सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, योगेंद्र सिंह राठौर, शेखू खान, कबीरूलहसन, शिशुपाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed