फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP President Akhilesh Yadav attacks on BJP raises issue of inequality

सपा अध्यक्ष अखिलेश बोले: जो खिलाफ थे, वे भी कर रहे जातीय गणना की बात, 80 सीटों पर जीत के लिए बनाएंगे रणनीति

Tue, 17 Oct 2023 08:11 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Oct 2023 08:11 PM IST
सार

अखिलेश ने इस दौरान गैर बराबरी का मुद्दा उठाया, योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि शिक्षित, संपन्न होंगे तो गैर-बराबरी खत्म होगी और तस्वीर बदलेगी। लड़ाई लंबी है लेकिन इसे जीतेंगे। जातीय जनगणना के खिलाफ लोग आज इसकी बात कर रहे हैं।

विज्ञापन
SP President Akhilesh Yadav attacks on BJP raises issue of inequality
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता विपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अखिल भारतीय यादव महासभा के कार्यक्रम में सपा संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव की लाल टोपी, साइकिल और झंडे की विरासत को आगे बुलंद करने का आह्वान किया। इसके साथ ही गैर बराबरी का मुद्दा उठाया, योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया और कहा कि शिक्षित, संपन्न होंगे तो गैर-बराबरी खत्म होगी और तस्वीर बदलेगी। लड़ाई लंबी है लेकिन इसे जीतेंगे। जातीय जनगणना के खिलाफ लोग आज इसकी बात कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

यादव महासभा ने कृष्णापुरम, रामादेवी के होटल में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की याद में मंडल महोत्सव का आयोजन किया था। अखिलेश यादव के बोलने के पहले वाराणसी के राम जनम योगी ने पांच मिनट शंख बजाया। इसे चुनावी एलान कहा गया। इस पर सपा मुखिया ने चुटकी ली कि सोशल मीडिया पर जो खेल करें। प्रदेश के मुखिया शंख नहीं बजा सकते। फिर एकजुटता का आह्वन कर बोले कि जिन दलों ने अधिकारों से दूर रखा, वे आज साथ हैं। जो ताकतें नीचा दिखाना चाहती हैं, वे आज भी हैं। मिल कर काम करेंगे तो कामयाब होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीवन में रंग-भरने का काम करें: अखिलेश
फिर बोले कि अगर किसी साथ पर अन्याय हो तो वे जातिवाद का आरोप लगाते हैं, उन पर कोई नहीं लगाता। ये ताकतें बचपन से नफरत फैलाना चाहती हैं। हम चंद्रवंशी हैं। हमारे पूर्वज ने बांसुरी दी है। जीवन में रंग-भरने का काम करें। इस मौके पर सुभाषिनी यादव ने कहा कि समता की विरासत को आगे ले जाना है। इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह यादव, प्रदेश अध्यक्ष कप्तान सिंह यादव, रिटायर्ड न्यायाधीश रवींद्र सिंह, लक्ष्मण यादव ने विचार व्यक्त किए। संचालन चौधरी बलवंत सिंह यादव ने किया। इस मौके पर एयरफोर्स के रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन आरके यादव तथा अन्य पदाधिकारी रहे।

विज्ञापन

जीरो टॉलरेंस वाले आंखों की रोशनी छीन लेंगे-अखिलेश
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में तंज कसा की भाजपाई आदमी को आदमी नहीं समझ रहे हैं। अहंकार में भाजपा नेता दवा व्यापारी को मारा। जीरो टॉलरेंस वाले आंखों की रोशनी छीन लेंगे। इसके साथ ही किसान बाबूसिंह प्रकरण का जिक्र कर बोले कि डिप्टी सीएम के साथ रहने वाले भाजपा नेता को पुलिस नहीं पकड़ पा रही। भोले-भाले किसान से छह करोड़ का चेक लेकर फाड़ दिया और जमीन कब्जा कर ली।

भाजपा पर कसा तंज
अखिलेश यादव ने कहा कि कानपुर के अफसरों के बुलडोजर का डीजल खत्म हो गया या चाबी खो गई। दंगे के नाम पर पुलिस ने पैसा वसूला। पुलिस लोगों के साथ गिरोह चला रही है। सब आपसी तालमेल बनाए हुए हैं। इस पर लखनऊ और दिल्ली से फोन भी आ जाते हैं। एक सवाल के जवाब में बोले कि सपा पूरी दमदारी से आईएनडीआईए के साथ चुनाव लड़ेगी। मीडिया पर भी भड़के कि कोई क्या छापता है, उन्हें परवाह नहीं। भाजपा को 80 सीटों पर हराने के लिए रणनीति बनाएंगे। यहां के बाद उन्होंने दवा व्यापारी अमोलदीप भाटिया और किसान बाबूसिंह के घर जाकर परिजनों से भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed