{"_id":"54abe6ab1054a0f55f061a6444c50e18","slug":"sp-mla-s-brother-beaten-to-si-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक के भाई ने दरोगा को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक के भाई ने दरोगा को दौड़ाकर पीटा
अमर उजाला कानपुर
Updated Tue, 25 Aug 2015 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर के पास रूट डायवर्जन पर कार रोकने से भड़के सपा विधायक हाजी इरफान सोलंकी के भाई फैजान सोलंकी ने दरोगा देवेंद्र यादव को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और रिवाल्वर छीन ली।
निहत्थे दरोगा को विधायक के भाई और उसके साथी ने कार में खींचकर अगवा करने की कोशिश की तो अन्य पुलिस वालों ने उन्हें बचाया। इस बीच सत्ताधारी पक्ष के लोग पुलिस वालों को धमकी देते हुए भाग निकले। देररात दरोगा ने चकेरी थाने में तहरीर दे दी।
सावन के आखिरी सोमवार पर सिद्धनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते पर वाहनों की आवाजाही रोकी गई थी। जाजमऊ डिफेंस कालोनी निवासी फैजान अपने साथी के साथ कार से मंदिर की ओर जाने लगे तो अहिरवां पुलिस चौकी में तैनात दरोगा ने उनकी कार रोक डायवर्जन की जानकारी दी।
विज्ञापन
दरोगा के अनुसार इस पर फैजान ने खुद को सपा विधायक का भाई बताते हुए बदसलूकी की और कार से मंदिर की ओर जाने लगे। दरोगा ने एक बार फिर रोका तो फैजान और उसका साथी दरोगा पर टूट पड़े। बुरी तरह पीटने के बाद उनकी सर्विस रिवाल्वर छीन ली। जबरन कार से ले जाने की कोशिश की तो दरोगा महेंद्र सिंह, कांस्टेबल प्रबल व सुशील ने उन्हें बचाया।