फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP MLA is absconding for 24 days, hi-tech policing also failed

Irfan Solanki Case: कमिश्नरी में अफसरों की फौज, तब भी 24 दिन से फरार हैं सपा विधायक, हाईटेक पुलिसिंग भी फेल

Fri, 02 Dec 2022 10:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Dec 2022 10:58 AM IST
सार

कमिश्नरी में अफसरों की फौज और सात हजार से अधिक पुलिस बल तैनात है। इसके बावजूद 24 दिन से सपा विधायक इरफान और उनके भाई रिजवान सोलंकी फरार हैं। मामले में हाईटेक पुलिसिंग की भी पोल खुल गई है।

विज्ञापन
SP MLA is absconding for 24 days, hi-tech policing also failed
इरफान सोलंकी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर कमिश्नरी में भारी भरकम पुलिस बल है। आईपीएस व पीपीएस अफसरों की फौज है। हैरानी इस बात की है कि ये मिलकर पिछले 24 दिन से एक विधायक को पकड़ नहीं पा रहे हैं। आरोपी विधायक आगे-आगे चल रहे हैं और पुलिस उनके पीछे-पीछे।

विज्ञापन

इसलिए अब तक सिर्फ नाकामी हाथ लगी है। गंभीर मामले में विधायक की गिरफ्तारी न हो कर पाना कई सवाल खड़े करता है। कमिश्नरी पुलिस में 14 आईपीएस तैनात हैं। जिसमें ट्रेनी आईपीएस से लेकर एडीजी तक के रैंक के अफसर हैं। 21 पीपीएस अफसर हैं।
विज्ञापन

ये एडीसीपी व एसीपी के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके अलावा दरोगा, सिपाही, इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबल की संख्या करीब सात हजार है। विधायक को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच भी लगाई गई है लेकिन इतने सारे अफसर व पुलिस बल एक विधायक व उसके भाई को पकड़ नहीं पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कदम-कदम पर विधायक ने दी मात
आठ नवंबर को विधायक पर जाजमऊ में केस दर्ज हुआ। केस दर्ज होने के छह घंटे बाद पुलिस ने विधायक के घर पर दबिश दी थी। दबिश से पहले ही इरफान फरार हो गए थे। यानी उनको दबिश की जानकारी हो गई थी। दूसरे दिन वह खुलेआम लखनऊ में प्रेसवार्ता करते नजर आए। पुलिस की एक टीम शहर से लखनऊ पहुंची।

तब तक विधायक वहां से निकल गए। उसके बाद एक दिन ग्वालटोली में ही विधायक नूरी शौकत के घर रहे, लेकिन पुलिस नहीं पहुंच सकी। जब वह यहां से निकले, दिल्ली पहुंचे और वहां हैदराबाद पहुंच गए। तब पुलिस उनके पीछे पीछे वहां तक पहुंची। इससे समझिए कि किस तरह से विधायक ने कदम कदम पर पुलिस को मात दी।

हाईटेक पुलिसिंग की भी खुली पोल
नौ नवंबर को इरफान सोलंकी अपने मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। मीडियाकर्मियों व अन्य तमाम लोगों ने उन्होंने अपने तीन वीडियो बयान व्हाट्सएप पर भेजे थे। उसी दिन दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर प्रेसवार्ता संबंधी एक नोट भेजा था।

इसमें जानकारी दी गई थी कि उनके परिवार वाले प्रेसवार्ता करेंगे। सवाल है कि जब उनका मोबाइल एक्टिव था, वह व्हाट्सएप चला रहे थे तो पुलिस क्या कर रही थी। एक तरह से हाईटेक पुलिसिंग की पोल खुल गई। न ट्रेस कर सकी और न ही पकड़ सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed