फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   SP leaders Brijesh Soni and Raju Sahu joined BJP, said workers are not respected in samajwadi party

जोड़-तोड़ का सियासी खेल: BJP में शामिल हुए सपा नेता बृजेश सोनी और राजू साहू, बोले- कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

Tue, 02 May 2023 03:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 02 May 2023 03:24 PM IST
सार

UP Nikay Chunav 2023: भाजपा का सपाई खेमे में सेंध लगाने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को वरिष्ठ सपा नेता बृजेश सोनी और राजू साहू अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व विधायक और भाजपा प्रत्याशी ने दोनों को सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन
SP leaders Brijesh Soni and Raju Sahu joined BJP, said workers are not respected in samajwadi party
भाजपा में शामिल हुए सपा नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी में अन्य दलों से लोगों के आने का सिलसिला जारी है। फतहेपुर में भी सपा नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। वरिष्ठ सपा नेता बृजेश सोनी और राजू साहू अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शमिल हुए।

विज्ञापन

पूर्व विधायक विक्रम सिंह और भाजपा प्रत्याशी प्रमोद द्विवेदी ने पटका पहनाकर दोनों को पार्टी में शामिल कराया। भाजपा में शामिल होने के बाद बृजेश सोनी और राजू साहू के समर्थकों में जश्न का माहौल रहा। समर्थकों ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने के बाद बृजेश सोनी ने कहा कि समाजवादी पार्टी अब मुलायम सिंह यादव की पार्टी नहीं रही। पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर वह पार्टी में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट बंटवारे से थे नाखुश
बताते चलें कि बीते दिनों समाजवादी पार्टी पर नगर पालिका प्रत्याशी के टिकट को लेकर बृजेश सोनी ने कई आरोप लगाए थे। टिकट बंटवारे से नाखुश होकर उन्होंने ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed