फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   SP leaders arrest case, District President said He is an inactive officer, supporters furious over the stateme

सपा नेता की गिरफ्तारी का मामला: जिलाध्यक्ष के बयान पर भड़के पदाधिकारी, बोले- बेहद निंदनीय, जानें क्या कहा था

Fri, 18 Aug 2023 12:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Aug 2023 12:34 PM IST
सार

Hamirpur News: सपा जिलाध्यक्ष ने कहा था कि केशव बाबू सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उनके खिलाफ क्या मामला दर्ज हुआ है उन्हें जानकारी नहीं हैं। वह एक निष्क्रिय पदाधिकारी हैं। वह कभी भी बैठकों में भाग नहीं लेते हैं। 

विज्ञापन
SP leaders arrest case, District President said He is an inactive officer, supporters furious over the stateme
सपा पार्टी के ग्रुप में चल रही प्रतिक्रया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में धोखाधड़ी में सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान द्वारा निष्क्रिय कार्यकर्ता बताए जाने पर पदाधिकारियों ने बयान की निंदा की है। पार्टी के नाम से बनाए गए वाट्सएप ग्रुप में पदाधिकारी जमकर बयानबाजी कर रहे है।

विज्ञापन

सपा के मिथिलेश कुशवाहा ने आरोपी केशवबाबू शिवहरे, उनके बेटे दीपक व भाई विष्णु शिवहरे सम्मानित बताया। साथ ही, मुकदमा दर्ज होने का कारण राजनैतिक बताया। उन्होंने कहा कि केशव बाबू व उनके भाई का लोकसभा चुनाव में खासा दखल रहता है। इनके द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष की रथयात्रा के दौरान पार्टी की खासी मदद की गई।
विज्ञापन

बता दें कि मौदहा कस्बा निवासी सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष समेत उसके भाई व बेटे के खिलाफ फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने व मारपीट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी ढंग से बैनामा कराने का है मामला
क्षेत्र के भुलसी गांव निवासी नीरज सिंह पुत्र शिव नारायन सिंह ने बताया कि केन नदी किनारे स्थित खेत के कुछ हिस्से का मौदहा कस्बा निवासी दीपक शिवहरे ने उसके पिता से जुलाई 2019 में फर्जी ढंग से बैनामा करा लिया। रुपये भी नहीं दिए।

आरोपियों ने उसे मारने की भी कोशिश की
शेष जमीन हड़पने के लिए भी दीपक, उसके पिता केशव बाबू व चाचा विष्णु शिवहरे ने पिता पर दबाव बनाया। करीब डेढ़ माह बाद सदमे से पिता की मौत हो गई और उक्त लोगों ने उसे भी मारने की कोशिश की। डर से वह बांदा जनपद के बिसंडा थाने के इटरा मिलौली गांव निवासी मौसा रामबाबू के यहां रहने लगा।

हिस्ट्रीशीटर हैं तीनों आरोपी
19 जुलाई को वह गांव आया था। उसी दौरान पढ़ोरी गांव से उक्त लोग जबरन उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर मौदहा ले गए और वहां मारपीट कर सादे कागज पर उसके हस्ताक्षर करा लिए। एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। तीनों आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं।

केशव बाबू सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उनके खिलाफ क्या मामला दर्ज हुआ है उन्हें जानकारी नहीं हैं। वह एक निष्क्रिय पदाधिकारी हैं। वह कभी भी बैठकों में भाग नहीं लेते हैं।  -मो. इदरीश, सपा जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed