फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP leader to meet Tipu on Akhilesh's instructions

अखिलेश के निर्देश पर 'टीपू' से मिलने पहुंचे सपा नेता 

Wed, 13 Dec 2017 11:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 13 Dec 2017 11:51 AM IST
विज्ञापन
SP leader to meet Tipu on Akhilesh's instructions
अस्पताल में भर्ती टीपू और उसकी बहनों का हालचाल लेते मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड उपाध्यक्ष।
लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर जन्मे टीपू और उसके परिवारवालों को बधाईयां देने वालों में सबसे ज्यादा सपा नेता शामिल हैं। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी टीपू से मिलने उसके घर जा सकते हैं। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. मुन्ना अल्वी ने मंगलवार को लखनऊ के डफरिन अस्पताल पहुंचकर टीपू के माता-पिता को बधाई दी।
विज्ञापन


बीते गुरुवार की रात उन्नाव के ग्राम हयातनगर भौरा निवासी शिवपाल सिंह यादव की पत्नी मीरा यादव ने एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी पर एक बेटे को जन्म दिया था। इन्होंने बेटे का नाम टीपू रखा था। जुड़वा बहनें यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन्मी थीं। तीनों बच्चों को लखनऊ के डफ रिन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. अल्वी डफ रिन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने टीपू के मां-बाप को बधाई दी। साथ ही आईसीयू में भर्ती टीपू की बहन का  हालचाल लिया। डॉ. अल्वी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी टीपू के पिता शिवपाल सिंह यादव को बधाई देने आ सकते हैं।
विज्ञापन


 टीपू के जन्म पर अखिलेश ने 'शिवपाल' को दी बधाई, ट्वीटर पर 'अमर उजाला' की खबर को किया शेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed