फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP leader's house caught the alleged sex racket

कथित सपा नेता के घर सेक्स रैकेट पकड़ा

Tue, 07 Jul 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Jul 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
SP leader's house caught the alleged sex racket
कल्याणपुर आवास विकास-एक में ईको पार्क के निकट कथित सपा नेता की सरपरस्ती में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करके पुलिस ने सरगना समेत नौ कालगर्लों और छह युवकों को दबोच लिया। बाद में एक युवक पुलिस को चकमा देकर थाने से भाग निकला।
विज्ञापन


पकड़े गए युवकों में एमईएस का एक संविदा कर्मचारी और दूसरा सत्ताधारी दल से जुड़ा है। पकड़ी गई कालगर्लों में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, यूपी की लड़कियां शामिल हैं। पुलिस ने पकड़े गए लोगों पर पीटा एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस कंट्रोल में सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे एक युवती ने मोबाइल के जरिए सूचना दी कि कल्याणपुर आवास विकास-एक में कुछ लोग उसे पीट रहे हैं।
विज्ञापन


उसकी जान को खतरा है। यहां वेश्यावृत्ति हो रही है। कंट्रोल रूम की सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो दो युवतियां सड़क पर मिलीं। युवतियों ने एक मकान की तरफ इशारा करके पुलिस को बताया कि वहां सेक्स रैकेट चल रहा है। कई राज्यों और शहरों से लड़कियां लाई गई हैं। कुछ युवक जबरदस्ती उनसे शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास कर रहे थे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा वाकया सुनने के बाद पुलिस ने मकान में दबिश दी और वहां से छह युवकों और नौ युवतियो को दबोच लिया। इनमें सूचना देने वाली दो युवतियां भी शामिल हैं। इंस्पेक्टर अजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े लोगों में बेला औरैया के नोनारी गांव निवासी कथित सपा नेता दीपक गुप्ता उर्फ शैलेंद्र, इलाहाबाद के न्यू कैंट सदर बाजार निवासी साहिल उर्फ छोटू, इलाहाबाद के बाबाजी घाट मुट्ठीगंज का सिद्धार्थ शर्मा, इलाहाबाद के अल्लापुर के मुनि श्रीवास्तव, वाराणसी के धर्मेंद्र दिवाकर (सरगना का पति ) और शारदा नगर में रहने वाले शालू को गिरफ्तार कर लिया।

मकान के बाहर सपा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन कानपुर ग्रामीण का बोर्ड लगा था जिस पर दीपक गुप्ता का नाम लिखा था। इसके अलावा वाराणसी में रहने वाली सेक्स रैकेट की सरगना, कोलकाता के सोनागाछी की छह कालगर्लों, महाराष्ट्र के बाघपेट में रहने वाली इंटर की छात्रा, ग्वालियर के शिवपुरी क्षेत्र में रहने वाले रिटायर्ड बैंक मैनेजर की बेटी को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो शालू दोपहर में पुलिस को चकमा देकर थाने से खिसक गया।

वहीं एक महिला को भी पुलिस ने छोड़ दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दीपक गुप्ता खुद को सपा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के कानपुर ग्रामीण इकाई का महामंत्री, एनजीओ समर्पण सेवा समिति का अध्यक्ष बता रहा है। दीपक ने खुद को सत्ताधारी दल का नेता बताते हुए पुलिस पर रौब भी गांठा लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गया। उसने बताया कि यह मकान गोंडा मंडी समिति के डिप्टी डॉयरेक्टर आरएन सिंह का है और उसने 15 हजार रुपये किराए पर दो महीने पहले लिया था।


यहां पर मुनि, धर्मेंद्र रहते हैं। धर्मेंद्र की पत्नी भी रहती है। दीपक ने बताया कि साहिल उर्फ छोटू इलाहाबाद में एमईएस में संविदा कर्मचारी है। धर्मेंद्र बर्रा की एक शॉप में नौकरी करता है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सेक्स रैकेट पकड़े जाने के मामले की एफआईआर कर्नलगंज सीओ विवेक त्रिपाठी ने दर्ज कराई है। पकड़े गए लोगों के नाम और पते की तस्दीक की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed