फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sp leader naresh uttam popularity end

जानें, सपा के स्टार प्रचारक और प्रदेश अध्यक्ष पर क्यों उठ रहीं उंगलियां 

Wed, 15 Mar 2017 10:05 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 15 Mar 2017 10:05 AM IST
विज्ञापन
sp leader naresh uttam popularity end
नरेश उत्तम के इलाके में सपा को मिली करारी शिकस्त

यूपी के फतेहपुर जिला निवासी सपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं स्टार प्रचारक नरेश उत्तम पर अब उंगलियां उठ रही हैं। उत्तम की लोकप्रियता अब आसमान से सीधा जमीन पर आ चुकी है। इसका कारण जानकर आप भी चौंक जाएंगे।  

विज्ञापन

 

दरअसल प्रदेश अध्यक्ष अपने ही बूथ पर समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मदनगोपाल वर्मा को नहीं जिता पाए। यहां सपा को करारी शिकस्त मिली है। ऐसे में उनकी लोकप्रियता पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष  नरेश जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के लहुरी सरांय गांव के रहने वाले हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्रीय विधायक सपा के मदनगोपाल वर्मा को जिताने के लिए खुद आकर मतदान भी किया था। प्रचार में भी कई बार आए। क्षेत्र में आधा दर्जन चुनावी सभाएं भी की। इसके बावजूद सपा को 326 वोट दिला सके जबकि अपना दल के जय कुमार जैकी को 402 वोट मिले हैं। फतेहपुर की जहानाबाद सीट से चुनाव लडेे़ सपा के मदनगोपाल वर्मा बकियापुर के रहने वाले हैं। उन्हें अपने बूथ से 438 और अपना दल के जयकुमार जैकी को 139 वोट मिले हैं। इसी तरह से सपा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव अपने गांव शादीपुर से पार्टी प्रत्याशी को जिताने में सफल रहे। यहां से सपा प्रत्याशी को 302 तथा अपना दल को 270 वोट मिले हैं 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed