फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SP leader lodges FIR against a village head's husband and his associates for stone-pelting and assault.

Kanpur News: सपा नेता ने प्रधान पति व उनके साथियों पर दर्ज कराई पथराव व मारपीट की प्राथमिकी

Fri, 24 Jul 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
SP leader lodges FIR against a village head's husband and his associates for stone-pelting and assault.
रूरा। नगर के नहरपुर के पास 11 जुलाई को फल की रेहड़ी लगाने को लेकर सपा नेता व बंजारा समाज के लोगों में मारपीट व पथराव हो गया था। घटना के 12 दिन बाद पुलिस ने अमर सिंह का पुरवा गांव के प्रधान पति व उनके साथियों के खिलाफ मारपीट, पथराव सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गुटैया निवासी सपा नेता आनंद सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को रूरा थाने में तहरीर दी। बताया कि 11 जुलाई की शाम 6:30 बजे अमर सिंह का पुरवा के प्रधान पति कप्तान सिंह अपने साथियों के साथ फल की रेहड़ी लगाने वाले कल्लू साथ मारपीट कर रहे थे। इसपर कल्लू स्वयं को बचाने के लिए उनके दरवाजे की ओर भाग आया। आरोप लगाया कि मारपीट कर रहे लोगों को रोकने पर आरोपियों ने उनके घर में घुसकर लोगों से मारपीट कर तोड़फोड़ की साथ ही पथराव किया। बचाने आए लोगों को देख आरोप धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

बता दें कि सात जुलाई को नहर पुल पर गजनेर थानक्षेत्र एक निवासी एक महिला के साथ रेहड़ी दुकानदार दिलशाद ने फल खरीदने के दौरान मोलभाव करने पर मारपीट कर दी थी। मामले में पुलिस ने महिला के बेटे की तहरीर पर नौ लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के बाद 11 जुलाई को सपा नेता के दरवाजे पर ठेलिया लगाए दुकानदार व अमर सिंह का पुरवा निवासी महिला में कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। घटना से नाराज अमर सिंह का पुरवा गांव के लोगों ने पथराव कर सड़क जाम कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की थी। प्रधान पति कप्तान सिंह ने बताया कि उनका घटना से कोई लेना देना भी नहीं था। वह सिर्फ बीच बचाव के लिए मौके पर गए थे। उनके खिलाफ साजिश के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया कि दूसरे पक्ष से सपा नेता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed