{"_id":"5f762f288ebc3e9bcc42c27a","slug":"sp-handed-over-investigation-to-co-for-misbehavior-with-traders-akbarpur-news-knp585986132","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों से बदसलूकी की एसपी ने सीओ को सौंपी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों से बदसलूकी की एसपी ने सीओ को सौंपी जांच
विज्ञापन
कानपुर देहात। गजनेर इंस्पेक्टर पर व्यापारियों ने बदसलूकी का आरोप लगा गुरुवार को एसपी से शिकायत की है। बुधवार को दरोगा के विदाई समारोह में व्यापारियों के पहुंचने पर इंस्पेक्टर ने कुर्सियां हटवा दी थीं। इससे वह बैरंग लौटने को मजबूर हो गए थे। मामले को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए सीओ अकबरपुर को जांच सौंपी है।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्याम मोहन दुबे, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, रामचंद्र अग्रवाल, सोनेलाल यादव, सुरेश सिंह, समरजीत सिंह आदि व्यापारी एसपी केशव कुमार चौधरी से मिले। व्यापारियों ने एसपी को बताया कि स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले दरोगा हंसराज की बुधवार को विदाई थी। फूलमाला लेकर व्यापारी थाने पहुंचे। यह देख इंस्पेक्टर ने वहां पड़ी कुर्सियां हटवा दीं। इससे व्यापारी वहां से बैरंग लौटने को मजबूर हुए। हालांकि इंस्पेक्टर ने अपनी सफाई में कहा था कि कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराने के लिए कुर्सियां हटवाई गई थीं। व्यापारियों ने एसपी को यह भी बताया कि इंस्पेक्टर ने रात में कुछ पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता की है।
एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ अकबरपुर संदीप कुमार को बुलाकर जांच सौंपी। एसपी ने कहा कि जनता के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की जांच सीओ से कराई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।