फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   South Gymkhana, SPSSA, YMCC and Avro Club won

Kanpur News: साउथ जिमखाना, एसपीएसएसए, वाईएमसीसी और एवरो क्लब जीते

Fri, 20 Mar 2026 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
South Gymkhana, SPSSA, YMCC and Avro Club won
कानपुर। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को हुए मुकाबलों में साउथ जिमखाना, एसपीएसएसए, वाईएमसीसी और एवरो क्लब ने अपने-अपने मुकाबले जीते। पहले मैच में साउथ जिमखाना ने नेशनल यूथ को पांच विकेट से और दूसरे मैच में एसपीएसएसए ने ग्रेजुएट क्लब को 113 रन से हराया। तीसरे मैच में वाईएमसीसी ने जेडी क्लब को 57 रन से और चौथे मैच में एवरो क्लब ने अमर क्लब को 92 रन से पराजित किया।
विज्ञापन

किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए पहले मैच में नेशनल यूथ ने 39.3 ओवर में 173 रन बनाए। टीम से अरमान तिवारी ने 59, अनुज ने 26 और ललित वर्मा ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में अखिलेश, उत्तम और ध्रुव ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, साउथ जिमखाना ने 33.4 ओवर में पांच विकेट पर 178 रन बनाकर मैच जीता। टीम से दिव्यांशु के 52, अर्पित अवस्थी के 43, दिव्यांश ने 33 रन जोड़े।गेंदबाजी में दिनेश चौहान और दिव्यांशु ने दो-दो विकेट चटकाए। श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर हुए दूसरे मैच में एसपीएसएसए टीम ने 39.5 ओवर में 243 रन बनाए। टीम से शिवा सोनकर ने 32, अविनाश यादव ने 30, आदर्श यादव ने 28, वंश निगम ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में युवराज ने तीन, कृष्णा ने दो, अथर्व सिंह, आलोक साहू और शिवम ने एक-एक विकेट लिया। वहीं, ग्रेजुएट क्लब की पूरी टीम 30.1 ओवर में 130 रन पर आउट हो गई। टीम से हेमंत ने 81 रन बनाए। गेंदबाजी में शिवा सोनकर ने तीन, अविनाश और प्रांजुल ने दो-दो, प्रखर और प्रियांशु ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जाजमऊ स्थित एवरेस्ट मैदान पर हुए तीसरे मैच में वाईएमसीसी टीम ने 40 ओवर में छह विकेट पर 293 रन बनाए। टीम से उत्कर्ष तिवारी ने 94, आयुष शुक्ला ने 69, अभिषेक ने 49 रन बनाए। गेंदबाजी में सचिन ने दो, जहीरुद्दीन और पवन ने एक-एक विकेट लिया। वहीं जेडी क्लब की पूरी टीम 40 ओवर में 236 रन पर आउट हो गई। टीम से अमन ने 81 रन बनाए। गेंदबाजी में उत्कर्ष तिवारी ने चार, तुषार पाल ने तीन और राहुल ने दो विकेट लिए। कल्याणपुर स्थित गीता देवी क्रिकेट मैदान पर हुए चौथे मैच में एवरो क्लब ने 40 ओवर में सात विकेट पर 265 रन बनाए। टीम से अविरल ने 82 रन की पारी खेली, शिवम यादव ने 46 और लव अवस्थी ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में अनिरुद्ध ने तीन और दीपेंद्र ने दो विकेट लिए। वहीं, अमर क्लब की पूरी टीम 37.3 ओवर में 173 रन पर सिमट गई। टीम से अभिमन्यु ने 51 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आर शिवा ने चार, स्पर्श और शिवम ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed