फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Soon monitoring of pan masala and iron units will start from Lucknow Principal Secretary given instructions

Kanpur: जल्द ही लखनऊ से होने लगेगी पान मसाला व लोहा इकाइयों की निगरानी, प्रमुख सचिव ने दिए थे ये निर्देश

Fri, 24 Jan 2025 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Jan 2025 01:23 PM IST
सार

Kanpur News: अपर आयुक्त ग्रेड दो एसआईबी एसजीएसटी कुमार आनंद ने बताया कि लखनपुर स्थित कमांड सेंटर के जरिये निगरानी शुरू कर दी गई है। लखनऊ से निगरानी होने में दो दिन लग सकते हैं।

विज्ञापन
Soon monitoring of pan masala and iron units will start from Lucknow Principal Secretary given instructions
मॉनीटरिंग स्क्रीन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में एसजीएसटी विभाग ने पान मसाला और लोहा इकाइयों की ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडिंग कैमरे (एएनपीआर) से निगरानी शुरू कर दी है। बुधवार को इकाइयों के बाहर से अफसरों की गाड़ियां हट गई। कमांड सेंटर से इकाइयों में वाहनों की आवाजाही की निगरानी की जा रही है। हालांकि, इकाइयों में पूर्व की तरह ही स्थिति बनी हुई है। जल्द ही लखनऊ के सेंटर से अफसर इकाइयों की निगरानी करेंगे।

विज्ञापन

प्रमुख सचिव एम देवराज ने मंगलवार को अफसरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर तत्काल प्रभाव से इकाइयों के बाहर से अफसरों की गाड़ियां हटाने और कैमरों से निगरानी के निर्देश दिए थे। कमांड सेंटर में रोस्टर के अनुसार निगरानी ड्यूटी लगाने को कहा था। विभागीय अफसरों ने सहायक आयुक्त अजीत कुमार सिंह को नोडल अधिकारी और संयुक्त आयुक्त एसआईबी रणकेंद्र को सुपर नोडल अफसर बनाया।

विज्ञापन

कमांड सेंटर के जरिये शुरू कर दी गई है निगरानी
कमांड सेंटर में 31 जनवरी तक छह-छह घंटे की शिफ्ट में अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। अफसरों को हर घंटे के हिसाब से दस्तावेज तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि पान मसाला और लोहा इकाइयों में स्थिति पूर्व की तरह है। अपर आयुक्त ग्रेड दो एसआईबी एसजीएसटी कुमार आनंद ने बताया कि लखनपुर स्थित कमांड सेंटर के जरिये निगरानी शुरू कर दी गई है। लखनऊ से निगरानी होने में दो दिन लग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed