फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sonakshi scored the highest 99.6 percentile, saying the cancellation of NEET was a systemic failure.

Kanpur News: सोनाक्षी ने पाए सर्वाधिक 99.6 फीसदी अंक, बोलीं- नीट रद्द होना सिस्टम की नाकामी

Thu, 14 May 2026 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi scored the highest 99.6 percentile, saying the cancellation of NEET was a systemic failure.
कानपुर। सीबीएसई के 12वीं के घोषित परिणाम में इस बार शहर की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। सर पदमपत सिंहानिया स्कूल की छात्रा सोनाक्षी गोयल ने 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर में सर्वाधिक अंक अर्जित किए हैं। वह नीट दे चुकी हैं। परीक्षा रद्द होने को उन्हाेंने सिस्टम की नाकामी बताया।
विज्ञापन

वह कहती हैं कि पेपर अच्छा गया था, दोबारा से नीट देना काफी चुनौतीपूर्ण होगा। किसी भी परीक्षा के रद्द होने से छात्रों का मनोबल टूटता है। सोनाक्षी को अंग्रेजी और चार सर्वश्रेष्ठ विषयों के अंकों के आधार पर 99.6 फीसदी अंक मिले हैं। सर्वोदयनगर निवासी सोनाक्षी कहती हैं कि व्यवस्थित तरह से पढ़ाई करना, टीचर्स के नोट्स के सहारे ही पढ़ाई करना बेहतर है। छात्रों को सैंपल पेपर जरूर लगाने चाहिए। दो साल तक किसी भी फैमिली ट्रिप, फंक्शन में नहीं गईं।
विज्ञापन

पिता गौतम गोयल सीए और मां शेफाली गोयल गृहिणी हैं। सोनाक्षी के पिता डॉक्टर बनना चाहते थे पर किसी कारणवश नहीं बन सके। अब वह अपने पिता का सपना पूरा करना चाहती हैं। सोनाक्षी को अंग्रेजी में 98, फिजिक्स में 94, केमिस्ट्री 100, बायो 100, वोकल म्यूजिक 100, कथक में 100 अंक मिले हैं। वह चार साल की उम्र से कथक सीख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष कानपुर का परीक्षा परिणाम 86.21 प्रतिशत रहा है। पिछले सालों के मुकाबले परिणाम लुढ़का है। पिछले साल 12वीं का परिणाम 88.61 फीसदी गया था जबकि इस साल 2.40 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस बार पीसीएम वर्ग के छात्र टॉप-10 की सूची में स्थान पाने में नाकाम रहे। टॉप-10 में मानविकी और काॅमर्स के छात्रों ने अपना परचम लहराया।
टॉपर्स की सूची में दूसरे स्थान पर जीडी गोयनका स्कूल की अनुष्का दीक्षित हैं। उन्होंने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सर पदमपत सिंहानिया स्कूल की अक्षरा सिंह और गौरवी जायसवाल ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान साझा किया। डीपीएस कल्याणपुर की नव्या दीक्षित ने भी 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।


सर पदमपत सिंहानिया के देवादित्य गुप्ता (98.2 फीसदी), सनातन धर्म एजुकेशन की अदीबा फातिमा (98 फीसदी), डीपीएस कल्याणपुर की तनिष्का सिंह (98 फीसदी) और डीपीएस बर्रा की ऐन्द्री चतुर्वेदी (98 फीसदी) ने भी नाम रोशन किया। केडीएमए बर्रा की शिवांशी सिंह, मंटोरा पब्लिक स्कूल की अर्पिता शुक्ला और एलेन हाउस पनकी के प्रांजुल गुप्ता ने भी श्रेष्ठ अंक प्राप्त किए। सर पदमपत सिंहानिया स्कूल का दावा है कि सोनाक्षी नेशनल टॉपर हैं। परिणाम अंग्रेजी और चार सर्वश्रेष्ठ विषयों के अंकों के आधार पर जारी किए गए हैं।

.......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed