फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   son says my father is no more but he is alive

चंद बीघा जमीन के लिए युवक ने पिता के साथ किया कुछ ऐसा, जीते जी हो गई मौत 

Sun, 13 Jan 2019 10:26 PM IST
gaurav gaurav क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 13 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
son says my father is no more but he is alive
डेमो पिक
यूपी के उन्नाव जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला आया है। यहां एक युवक ने चंद बीघा जमीन पाने के लिए जीते जी अपने पिता को मार दिया। जब पिता को इस बात की खबर हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस मामले से इलाकाई लोग भी हैरान हैं कि कोई बेटा आखिर अपने पिता के साथ ऐसा कैसे कर सकता है।
विज्ञापन


उन्नाव जिले के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चिलौला गांव निवासी एक युवक ने पिता को मृत दिखा जमीन का फर्जी बैनामा करने का आरोप लगाया। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर लेखपाल, राजस्व निरीक्षक समेत 12 लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। गांव चिलौला निवासी कमलेश यादव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके पिता बाबूलाल को मृतक दिखाकर जमीन का बैनामा करा लिया गया।
विज्ञापन


बेटे ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुरवा के कन्हइखेड़ा निवासी रामकरन, रामबरन, रामश्री के अलावा चिलौला गांव निवासी मुन्नीलाल, नरेश, सुरेश, रामकली, मोतीलाल, शिवकुमार, रामशंकर ने धोखाधड़ी कर उसकी जमीन का बैनामा कर दिया था। इसमें लेखपाल प्रवीण कुमार व राजस्व निरीक्षक जगदीश सिंह भी शामिल थे। अजगैन पुलिस ने कमलेश यादव की तहरीर पर धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसडीएम सूरज यादव ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed