{"_id":"5f8c5cd78ebc3e9bf96c5347","slug":"son-s-relationship-broke-father-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: बेटे का रिश्ता टूटा तो पिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: बेटे का रिश्ता टूटा तो पिता ने फांसी लगाकर दी जान
Sun, 18 Oct 2020 08:54 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Oct 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
इटावा जिले के सैफई में कई महीनों से तय बेटे का रिश्ता अचानक टूटने से क्षुब्ध होकर रविवार को एक किसान ने नीम के पेड़ से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पक्ष के खिलाफ जांच कर रही है।
सैफई थानाक्षेत्र के टिमरुआ निवासी वीरेंद्र के बेटे सचिन की शादी बसरेहर क्षेत्र के अकबरपुर गांव में तय थी। वीरेंद्र के पिता रविलाल ने बताया कि शनिवार को लड़की पक्ष वालों का फोन आया। वह रिश्ते से इनकार करने लगे।
इस पर वीरेंद्र से काफी कहासुनी हुई। इस पर लड़की के पिता ने वीरेंद्र से गाली गलौज करके फोन काट दिया। फोन कटने के बाद वीरेंद्र काफी देर तक परेशान घूमता रहा। दोपहर बाद वह खेत देखने की बात कहकर घर से निकला लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आया।
विज्ञापन
पूरी रात घरवालों ने तलाश की। उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव वालों ने खेत में नीम के पेड़ से उसको लटका देख जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची और वीरेंद्र को उतारकर पास के स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रविलाल ने बताया कि लड़की पक्ष से की गई अभद्रता की जानकारी पुलिस को दी गई। एसओ सैफई का कहना है कि परिजनों के आरोप की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।