{"_id":"61955b1749e56d492a6bf60d","slug":"son-ran-to-save-father-in-pulandar-village-of-kanpur-dehat-died-of-electrocution-pukhrayan-news-knp664604669","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात के पुलंदर गांव में पिता को बचाने दौड़े पुत्र की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात के पुलंदर गांव में पिता को बचाने दौड़े पुत्र की करंट से मौत
विज्ञापन
पुलंदर गांव में युवक की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद
- फोटो : PUKHRAYAN
मूसानगर। पुलंदर गांव में बुधवार की रात करंट से पिता को बचाने में पुत्र की मौत हो गई। वहीं झुलसे पिता का इलाज अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।
पुलंदर गांव के कुलदीप कुमार मिश्र उर्फ कल्लू (36) की पत्नी पूजा ने बताया कि बुधवार की देर शाम ससुर राज बहादुर मिश्र व पति खेतों से काम करके लौटे थे। खाना खाने के लिए ससुर हाथ धोने के बाद आंगन में टीन शेड के नीचे तार पर टंगी तौलिया से हाथ पोंछने लगे।
इस दौरान तार में करंट आ जाने से ससुर उसकी चपेट में आ गए। यह देख पति कुलदीप उन्हें बचाने के लिए दौड़े तो वह भी करंट की चपेट में आ गए। शोर मचाने पर दरवाजे से लोग पहुंचे और ससुर व पति को तार से अलग किया।
विज्ञापन
आनन फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से झुलसे ससुर को इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि अभी घटना के संबंध में जानकारी नहीं दी गई है। कुलदीप की मौत से पत्नी व पुत्र अनमोल और पुत्री गुनगुन रो-रो कर बेहाल रहे।