फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Son of late municipal employee warns of hunger strike, officers explain

Kanpur News: दिवंगत पालिका कर्मचारी के बेटे ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, अफसरों ने समझाया

Sat, 04 Oct 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Son of late municipal employee warns of hunger strike, officers explain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटावा। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता की ओर से बुधवार देर शाम सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखते हुए एक वीडियो वायल किया गया था। इससे नाराज दिवंगत नगर पालिका कर्मचारी के बेटे ने पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए गुरुवार सुबह दस बजे एसएसपी कार्यालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान कर दिया था। इससे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मच गई थी। गुरुवार सुबह होते ही सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी वरिष्ठ लिपिक के घर पहुंचे और बेटे को समझाकर शांत कराया।


बुधवार देर शाम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष के पति कुलदीप उर्फ संटू गुप्ता ने लगभग सात मिनट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था। इसमें उन्होंने अपने ऊपर व चेयरमैन पर लगे आरोपों को गलत ठहराया था। वीडियो में राजीव यादव पर कई आरोप लगाए थे। पूर्व चेयरमैन का वीडियो वायरल होने के बाद रात को नगर पालिका के लिपिक राजीव यादव के बेटे सिद्धार्थ अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक संदेश वायरल किया था। इसमें लिखा था कि...दुखी मन से न्याय के लिए एक अपील- कल दशहरा और गांधी जयंती दोनों हैं। दोनों ही दिन सत्य और न्याय के पूरक हैं। इसलिए मैं सिद्धार्थ अर्जुन यादव ‘जीतू’ अपने पिता को न्याय दिलवाने के लिए कल सुबह 10 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठने जा रहा हूं। अपराधी के हौसले बहुत बुलंद हैं, वो खुले आम चैलेंज दे रहा है। शासन प्रशासन पर कोई कार्रवाई करने वाला नहीं है। सिद्धार्थ ने सरकारी अभिलेख वायरल करने पर भी आपत्ति जताई थी। संदेश को मुख्यमंत्री, आईजी रेंज कानपुर, डीएम को टैग किया था। वायरल संदेश की जानकारी होते हुए पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। डीएम-एसएसपी के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट राज बहादुर व सीओ सिटी अभय नारायण राय गुरुवार सुबह राजीव यादव के आवास पर पहुंचे। यहां बेटे सिद्धार्थ को समझाते हुए कहा कि पुलिस आरोपियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। सिद्धार्थ से दोनों अधिकारियों ने आमरण अनशन पर न बैठने और डीएम-एसएसपी से एक बार मिलने की बात कही। सिद्धार्थ ने गुरुवार सुबह ही डीएम कार्यालय जाकर डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल और एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव से मुलाकात की। दोनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस पर सिद्धार्थ ने आमरण अनशन टाल दिया। सिद्धार्थ ने बताया कि अधिकारियों ने दशहरे के बाद दबिशें और अन्य कानूनी कार्रवाई तेज करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed