फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Son of bullion businessman hanged his life

सराफा व्यवसायी के बेटे ने फांसी लगा दी जान

Sun, 20 Sep 2020 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Son of bullion businessman hanged his life
सराफा व्यवसायी के बेटे ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन

जीटीएम 01 - फाइल फोटो मृतक आयुष।
भीतरगांव (घाटमपुर)। कस्बा साढ़ निवासी सराफा व्यवसायी के इकलौते बेटे ने शनिवार तड़के दूसरी मंजिल की छत पर बने कमरे में कुंडे के सहारे दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनभिज्ञता जताने पर साढ़ पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है। शनिवार को साढ़ कस्बे की दुकानें बंद रहीं।

कस्बा निवासी कुलदीप अवस्थी की साढ़ चौराहे पर सोने-चांदी की दुकान है। उनका पुत्र आयुष उर्फ कमल किशोर (22) भी उनके साथ दुकान पर बैठता था। शनिवार तड़के आयुष ने घर के ऊपर वाले कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह देर तक जब वह नीचे नहीं आया तो पिता उसे बुलाने ऊपर पहुंचे तो देखा कि उसका शव फांसी पर लटका है। आयुष का शव लटके होने की सूचना मिलते ही परिजनों में रोना मच गया। साढ़ एसओ पीएन बाजपेई ने बताया कि युवक की जेब में मोबाइल मिला है जिससे आत्महत्या का कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा शुक्रवार देर रात आयुष ने गांव के ही साथी को मैसेज कर मिलने की इच्छा जताई थी, उससे भी बात कर कारण जानने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed