फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Son of BJP MP RK Singh Patel involved in assault and vandalism on Dhaba in Chitrakoot

Chitrakoot News: खाना न मिलने पर ढाबे पर मारपीट और तोड़फोड़, भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल के बेटे पर लगे हैं आरोप

Sat, 06 Aug 2022 11:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Aug 2022 11:34 PM IST
सार

मानिकपुर थाना क्षेत्र के पंचवटी ढाबे में मारपीट और तोड़फोड़ करने में भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल के बेटे सुनील पटेल का नाम सामने आया है। आरोप है खाना खाने के दौरान उन्होंने साथियों के साथ हंगामा किया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ढाबा कर्मचारियों ने थाना परिसर में धरना दिया।

विज्ञापन
Son of BJP MP RK Singh Patel involved in assault and vandalism on Dhaba in Chitrakoot
थाना परिसर में धरना देते ढाबा कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर-सतना बाईपास मार्ग पर पंचवटी ढाबे पर खाना खाने पहुंचे लोगों से ढाबा कर्मचारियों से मारपीट हो गई। भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल के पुत्र पर भी कर्मचारियों को पीटने के आरोप लगे हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए ढाबा कर्मचारियों ने थाना परिसर में धरना दिया। 

विज्ञापन

पंचवटी ढाबे के मालिक सुदीप गर्ग ने बताया कि शुक्रवार की रात ढाबा बंद करने के बाद वे घर चले गए थे। ढाबे में कर्मचारी मोना पांडेय, दुर्गा प्रसाद कोल और शिशुपाल सो रहे थे। रात करीब 12 बजे सांसद आरके सिंह के बेटे सुनील पटेल प्राइवेट गनर और तीन अन्य युवकों के साथ आए। 
विज्ञापन

आवाज देकर ढाबा खोलने और खाना खिलाने के लिए कहने लगे। सो रहे कर्मचारियों ने अंदर से ही बताया कि ढाबा बंद हो चुका है और खाना भी खत्म हो गया है। आरोप है कि कि इतना सुनते ही इन लोगों ने गालीगलौज शुरू कर दी। जाली से हाथ डालकर दरवाजा खोल कर अंदर आ गए और तीनों कर्मचारियों को पीटा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ढाबे में भी तोड़फोड़ की। इनके जाने के बाद कर्मचारियों ने फोन करके उसे बुलाया। ढाबे पर आने के बाद वहां की स्थिति देख यूपी-112 पुलिस को सूचना दी और घटना की थाने में लिखित तहरीर दी। आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक दबाव में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। 

इसी बात से आक्रोशित ढाबा कर्मचारियों ने मानिकपुर थाना परिसर में धरना दिया है। धरने में कई अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं का सहयोग मिल रहा है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्टदर्ज कराने की मांग को लेकर धरना जारी रहा। इस संबंध में एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर न होने का दावा 
सांसद के बेटे सुनील पटेल ने बताया कि वे सब मानिकपुर में नगर पंचायत के चेयरमैन से मिलने गए थे। जिस ढाबे पर मारपीट करने के आरोप लगे हैं, उस स्थान पर वह नहीं थे। दावा किया कि किसी भी तरह की गाली गलौज या मारपीट नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed