फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Son of Bauser martyred in Ladakh, army vehicle fell into ditch during patrolling, chaos among family members

Kanpur: लद्दाख में शहीद हुआ बौसर का सपूत, पेट्रोलिंग के दौरान खाई में गिरा सेना का वाहन, परिजनों में कोहराम

Sat, 24 Jun 2023 12:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Jun 2023 12:31 PM IST
सार

Ladakh Indian Army Accident: लद्दाख के तुरतुक में सड़क हादसे में भारतीय सैनिकों की मौत हो गई, जबकि कई सैनिक घायल हुए हैं। इस हादसे में नरवल तहसील के बौसर गांव का वीर सपूत विनीत यादव भी शहीद हो गए। पेट्रोलिंग के दौरान सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से हादसा हुआ।

विज्ञापन
Son of Bauser martyred in Ladakh, army vehicle fell into ditch during patrolling, chaos among family members
ladakh indian army accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सरहद की सुरक्षा में लगे कानपुर जिले के नरवल तहसील के बौसर गांव का एक बहादुर जवान की दुर्घटना में मौत हो गई। गुरुवार देर शाम सेना के एक अधिकारी के फोन से परिवार को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। जवान के माता पिता हाल बेहाल हो उठे। शुक्रवार को पूरे गांव में सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन

शनिवार शाम तक शहीद जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचने की उम्मीद है। नरवल तहसील के बौसर गांव निवासी रामेंद्र सिंह यादव साधारण किसान है। इनके दोनों बेटे सेना में तैनात है। बङे बेटे विनीत यादव की तैनाती लद्दाख के दुर्गम इलाके में ऊंचाई वाले पोस्ट में थी।
विज्ञापन

गुरुवार शाम सेना के एक अधिकारी ने पिता रामेंद्र सिंह को फोन कर गस्त के दौरान सेना का वाहन गहरी खाई में गिर जाने से बेटे विनीत के शहीद होने की खबर दी। शहादत की खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गयी और पूरे गांव में मातम पसर गया। शहीद के पिता रामेंद्र यादव, मां चंपा देवी और पत्नी कल्पना हाल बेहाल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के वाहन से पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर
शहीद के चाचा सुशील यादव ने बताया कि थाना महाराजपुर से मिली जानकारी के अनुसार विनीत का पार्थिव शरीर शनिवार अपराह्न 2:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके बाद सेना के वाहन से पार्थिव शरीर पैतृक गांव बौसर लाकर परिवार की इच्छा के अनुसार सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शहीद की पत्नी बेसुध, डेढ़ वर्षीय मासूम भी रोता रहा
बौसर निवासी शहीद विनीत यादव का विवाह वर्ष 2010 में फतेहपुर चौडगरा के गांव गहबराखेङा निवासी कल्पना यादव के साथ हुआ था। कल्पना को पति के शहीद होने की खबर शुक्रवार को दी गई। आनन फानन कल्पना परिजनों के साथ ससुराल बौसर पहुंची। इस दौरान कई बार बेसुध हो गश खाकर जमीन में गिरी।

शहीद विनीत का दूसरा भाई भी सेना में जवान
शहीद विनीत यादव का दूसरा भाई सचिन यादव भी सेना में है। सचिन की तैनाती जयपुर में है। परिजनों ने सचिन को बड़े भाई के शहीद होने की खबर गुरुवार शाम को ही दे दी। शुक्रवार शाम सचिन भी गांव पहुंच गए। विनीत ने वर्ष 2007-08 में लखनऊ के बूचड़ी ग्राउंड की भर्ती के दौरान लिखित और शारीरिक दक्षता पास कर सेना की नौकरी हासिल की थी।

शहीद के घर सांत्वना देने वालों की दिनभर जुटी रही भीड़
बौसर निवासी सेना के जवान विनीत यादव के शहादत की सूचना मिलते ही शुक्रवार दिनभर घर के आसपास सांत्वना देने के लिए महिलाओं और ग्रामीणों का तांता लगा रहा। आसपास गांवों के लोग भी सूचना मिलते ही शहीद के घर पहुंचते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed