यहां सरकारी अधिकारी बेटे ने विधवा बूढ़ी मां के लिए पेश की 'बड़ी मिसाल; सोचने पर हो जाएंगे मजबूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग से 20 जुलाई 2018 को अजय कुमार की नियुक्ति बांदा के मटौंध नगर पंचायत क्षेत्र में बतौर अधिशासी अधिकारी के रूप में हुई थी। 17 दिन पहले ही अजय ने नगर पंचायत का कार्यभार संभाला था। मूलरूप से रायबरेली जिले के अहियापुर गांव के रहने वाले हैं ईओ अजय कुमार ने नगर पंचायत अध्यक्ष के माध्यम से त्यागपत्र शासन को अग्रसारित किया। अजय की मां की उम्र करीब 65 साल है।
रायबरेली जनपद में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे
कुछ साल पहले उनके पिता का देहांत हो गया था। वृद्धावस्था की वजह से उनकी मां की तबियत ठीक नहीं चल रही है। अजय ने अपने इस्तीफे में मां की बीमारी और उनकी सेवा करने की बात का जिक्र किया है। अजय इससे पहले अपने ही रायबरेली जनपद में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। संघ लोक आयोग की परीक्षा में उनका सेलेक्शन हुआ था।