{"_id":"6238280b3fd7a43fba4aca69","slug":"son-kills-mother-in-hamirpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां की कुल्हाड़ी से गला काटकर की हत्या, फिर किया घिनौना काम, देखकर पुलिस भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: कलयुगी बेटे ने बुजुर्ग मां की कुल्हाड़ी से गला काटकर की हत्या, फिर किया घिनौना काम, देखकर पुलिस भी हैरान
Mon, 21 Mar 2022 12:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:56 PM IST
सार
हमीरपुर में बेटे ने वृद्ध मां को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के हमीरपुर जिले के कलौलीजार गांव में खाना न बनाने की वजह से हुए विवाद के बाद बेटे ने वृद्ध मां को कुल्हाड़ी से काट डाला। घर के अंदर ही लकड़ियां डालकर शव को जला डाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाकर शव बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लालाराम उर्फ लल्लू विश्वकर्मा मां सजनवती (80) के साथ रहता था। वह अभी अविवाहित है। पिता राधेचरन की 10 वर्ष पूर्व जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो चुकी है। उसके दो बड़े भाई राम बहादुर और वीरेंद्र अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
एक बहन की शादी हो चुकी है। लालाराम ललपुरा गांव में हमीरपुर-राठ मार्ग पर साइकिल पंचर व बढ़ईगिरी की दुकान करता है। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे लालाराम का मां से खाना न बनाने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
इस पर उसने मां की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर काट डाला। सजनवती ने मौके पर दम तोड़ दिया। इसके बाद खाना बनाने वाले कमरे में शव को आग लगा दी। घर से तेज धुआं उठता देख पड़ोसी सनजीत ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने घटना स्थल पहुंचकर जांच की। मृतका के देवर जयनारायन ने बताया कि भाभी को कम दिखाई देता था। इस वजह से उन्हें खाना बनाने में परेशानी होती थी। लालाराम नशेबाजी की वजह से मानसिक संतुलन खो देता था।
पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने घटना स्थल पहुंचकर जांच की। मृतका के देवर जयनारायन ने बताया कि भाभी को कम दिखाई देता था। इस वजह से उन्हें खाना बनाने में परेशानी होती थी। लालाराम नशेबाजी की वजह से मानसिक संतुलन खो देता था।