फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   son kills mother and father in hamirpur up

दिल दहलाने वाली घटना: बेटे ने मां-बाप को फावड़े से काटा, पड़ोसियों से बोला- दोनों को मार दिया और...

Mon, 07 Mar 2022 01:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Mar 2022 01:12 PM IST
सार

हमीरपुर जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेटे ने मां और पिता को फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
son kills mother and father in hamirpur up
घर के बाहर लगी क्षेत्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में थाना बिवांर के लोदीपुर निवादा गांव में एक बेटे ने अपनी मां और पिता को फावड़े से काट डाला। सोमवार सुबह पड़ोसी को बताया कि उनके माता-पिता की किसी ने हत्या कर दी है। इसके बाद घर से भाग निकला।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। वहीं आरोपी की तलाश तेज कर दी है। लोदीपुर निवादा निवासी लल्लू सिंह (68) अपनी पत्नी बंगालिन (65) व बेटे श्यामू के साथ रहते थे। उनकी करीब दो बीघा जमीन है। जबकि उनका बड़ा बेटा रामू अपने परिवार के साथ दिल्ली में मजदूरी कर रहा है।
विज्ञापन


पड़ोसी बलवंत ने बताया कि आरोपी श्यामू अविवाहित है। बताया कि युवक सनकी था। दिन रात परिवार व पड़ोसियों के साथ गालीगलौज व शोर शराबा करता रहता था। वहीं कभी-कभी पड़ोसियों व ग्रामीणों के पैर छूता फिरता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सुबह वह किसी से नहीं बोला। सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसने रास्ते से गुजर रहे एक पड़ोसी को बताया कि उनके पिता और मां को किसी ने मार डाला है। जैसे ही लोग उसके घर के अंदर गए तभी वह छेड़ी गांव की ओर भाग निकला।

पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि थाना बिवांर पुलिस मौके पर मौजूद है। कहा कि आरोपी बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed