फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   son in law misdeed with old woman in hardoi

शर्मनाक: वृद्धा को जंगल में ले जाकर दामाद ने किया दुष्कर्म, पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Mon, 07 Oct 2019 08:30 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 07 Oct 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
son in law misdeed with old woman in hardoi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
हरदोई के कछौना में घर छोड़ने के बहाने पत्नी की बुआ को बाइक पर बैठा एक युवक उसे जबरन कस्बे से पांच किलो मीटर दूर जंगल में ले गया। आरोपी ने वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


किसी तरह कार से लिफ्ट मांगकर थाने पहुंची महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कस्बा के मोहल्ला स्टेशन निवासी 65 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि क्षेत्र के ग्राम हरदेवखेड़ा निवासी रामलखन पुत्र रामभरोसे को उसकी भाई की बेटी (भतीजी) ब्याही है। बताया कि रविवार की देर शाम वह बाजार से घर जा रही थी तभी आरोपी उसे मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी रामखलन ने घर छोडने की बात कह कर उसे बाइक पर बैठा लिया। बताया कि इसके बाद आरोपी जबरन उसे लखनऊ रोड पर कस्बे के पांच किलोमीटर दूर स्थित टुटियारा के जंगल में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे वहां अकेला छोड़कर फरार हो गया।

किसी तरह सड़क पर आने के बाद उसने एक कार को रोका। कार वाले ने उसे कोतवाली तक छोड़ा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed