फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   son in law cut off with ax in front of daughters eyes

बेटी के सामने ही दरिंदा बन गया बाप, दामाद को कुल्हाड़ी से काट डाला

Thu, 16 Mar 2017 03:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 16 Mar 2017 03:11 PM IST
विज्ञापन
son in law cut off with ax in front of daughters eyes
डेमो
यूपी के औरैया जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक युवक की ससुराल में बड़ी ही बेदर्दी से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात ये है कि मौके पर खुद उसकी पत्नी और ससुर मौजूद थे। इसलिए हत्या का शक इन दोनों पर है। पुलिस ने मृतक के ससुर को हिरासत में ले लिया है।   
विज्ञापन










 

son in law cut off with ax in front of daughters eyes
डेमो
बताया जा रहा है कि मुनीम अली 42, पुत्र विलायत अली निवासी इटावा अपनी पत्नी और बेटी के साथ अपनी ससुराल औरैया जिले के खानपुर कस्बे में रह रहा था। यहां कुछ दिनों पहले मुनीम अली ने अपनी बेटी का ब्याह इटावा के किसी परिवार में किया था। लेकिन मुनीम की बेटी शादी के दूसरे दिन ही ससुराल छोड़कर कहीं भाग गई।

यह खबर ससुरालियों ने मुनीम को दी और खूब बेइज्जत किया। इस बात को लेकर मुनिम कई दिनों परेशान रहा। मुनीम को अभी दो दिन पहले ही पता चला कि उसकी पत्नी को मालूम है कि उसकी बेटी कहां है। इस पर उसने अपनी पत्नी से इस बारे में पूछा तो वह चुप्पी साध गई। इस पर मुनीम का शक और गहरा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

son in law cut off with ax in front of daughters eyes
डेमो
पड़ोसियों ने बताया पिछले दो दिनों से पति-पत्नी के बीच भयंकर झगड़ा चल रहा था। बुधवार रात भी दोनों में तेज कहासुनी हो रही थी। इसी बीच मुनीम गुस्से में कहीं से कुल्हाड़ी उठा लाया। वह जैसे ही अपनी पत्नी को मारने के लिए आगे बड़ा वहां मुनीम का ससुर आ धमका।

इसके बाद ससुर ने मुनीम के हाथ से कुल्हाड़ी छीन ली और मुनीम के सिर पर दे मारी। कुल्हाड़ी लगते ही मुनीम जमीन पर गिर पड़ा। बाद में लोगों ने पुलिस को झगड़े की सूचना दी। मौके पर जाकर देखा तो वहां मुनीन का खून से लथपथ शरीर पड़ा था। 

इसके बाद पुलिस ने मुनीम के ससुर उम्मीद अली को हिरासत में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मुनीम की पत्नी व ससुर दोनों से पूछताछ जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed