{"_id":"6322055a6587c31f05281549","slug":"son-in-law-crossed-fifty-thousand-rupees-and-gold-necklace-from-in-laws-in-unnao","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: सुसरालियों ने दामाद पर लगाया चोरी का आरोप, सास बोली- पचास हजार रुपये और सोने का हार किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: सुसरालियों ने दामाद पर लगाया चोरी का आरोप, सास बोली- पचास हजार रुपये और सोने का हार किया पार
Wed, 14 Sep 2022 10:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 14 Sep 2022 10:17 PM IST
सार
बांगरमऊ थाना क्षेत्र में ससुराल वालों ने अपने दामाद पर पचास हजार रुपये और सोने का हार चुराने का आरोप लगाया है। आरोपी की सास ने पुलिस में दामाद और उसके भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
चोर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उन्नाव जिले में बांगरमऊ थाना क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर पतसिया निवासिनी वृद्धा ने घर (ससुराल) आए अपने दामाद और उसके भाई पर बक्से का ताला तोड़कर रुपये और सोने का हार चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
भिखारीपुर पतसिया गांव निवासी किशना ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह अपने खेत गई थी तभी थाना फतेहपुर चौरासी के ग्राम सराय तकिया निवासी उसका दामाद दिनेश अपने भाई शिवकुमार के साथ आया और खाना खाने के बाद आराम करने लगे।
विज्ञापन
घर में मौजूद उनकी बेटी जानवरों को चारा देने के लिए घर के पास पशु बाड़े में चली गई तो मौका पाकर दामाद ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर पचास हजार रुपये और दो तोले का सोने का हार चोरी करके बेटी के घर पहुंचने से पहले ही भाग गए। घर लौटने पर बक्से का ताला टूटा देखा तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश राय ने बताया कि पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर दामाद व उसके छोटे भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।