{"_id":"5c418937bdec2253a33c4459","slug":"son-fire-on-her-mother-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की बंदूक से चली बुलेट मां के पेट में जा धसी, गोली चलने की वजह दहला देगी दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की बंदूक से चली बुलेट मां के पेट में जा धसी, गोली चलने की वजह दहला देगी दिल
Fri, 18 Jan 2019 01:38 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
कानपुर जिले में शुक्रवार को एक हादसे में बेटे की बंदूक से निकली गोली से मां की जान पर बन आई। देर रात गोली चलने की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में महिला काे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानिए क्या है पूरा मामला....
जिससे गोली दीवार से टकराने के बाद शायरा बेगम के पेट में जा लगी, इससे वह घायल हो गईं। इस बीच मौके का फायदा उठाकर शातिर बदमाश पीछे के रास्ते से भाग निकले। आनन फानन शायरा बेगम को अस्पताल ले जाया गया। वहीं बदमाशों के घुसने और फायरिंग की जानकारी पर एसपी साउथ, सीओ बाबूपुरवा फ़ोर्स संग घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने परिजनो के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक जब्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जूही लाल कालोनी के ब्लॉक 22 में रहने वाले खलीक अहमद के घर गुरुवार देर रात करीब तीन बजे पीछे के रास्ते से बदमाश घर में घुस आए। आहट होने पर उनकी पत्नी शायरा बेगम ने शोर मचाया। जिस पर दूसरे कमरे में लेटा उनका बेटा नबील अहमद पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचा। जहां बदमाशों ने उसकी बंदूक छीनने का प्रयास किया। छीनाझपटी के बीच अचानक फायर हो गया।