फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Son brutally murdered father

पत्नी बोली- 'आंगन में पहुंची तो बेटा उनके सिर पर कुल्हाड़ी चला रहा था', 'पिता को खाने में परोसी मौत'

Mon, 17 Dec 2018 09:50 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 17 Dec 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
Son brutally murdered father
बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर वृद्ध पिता की हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के जालौन जिले में खाना खाने के दौरान झगड़े से उग्र हुए बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर वृद्ध पिता की हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से भाग निकला। पुलिस ने शाम को उसे ढूंढ निकाला। एसपी और सीओ ने भी घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर पूछताछ की। मृतक के बड़े बेटे ने भाई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। 
विज्ञापन


कुठौंद थाने के मड़ोरा गांव में 64 वर्षीय किसान हरी नारायण अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी प्रेमा देवी और पांच बेटे हैं। इनमें तीन बेटे दिल्ली में पुताई का काम करते हैं। बड़ा बेटा गिरजाशंकर और दूसरे नंबर का उमाशंकर घर पर ही रहते हैं। ये दोनों ही अविवाहित हैं।
विज्ञापन

पति के सिर पर कुल्हाड़ी चला रहा था

Son brutally murdered father
बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर वृद्ध पिता की हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
रविवार दोपहर करीब ढाई बजे हरी नारायण अपने घर पर खाना रहे थे, तभी छोटे बेटे उमाशंकर से उनकी कहासुनी हो गई। हरी नारायण की पत्नी प्रेमा देवी रसोईघर में खाना बनाते हुए परोसती भी जा रही थी। प्रेमा ने बताया कि अचानक चीख पुकार सुनकर वह रसोई से निकलकर आंगन में पहुंची। बेटा उमाशंकर पति के सिर पर कुल्हाड़ी चला रहा था। प्रेमा ने शोर मचा दिया। इस पर उमाशंकर कुल्हाड़ी सहित घर से भाग निकला। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी आ गए। 

सीओ संजय शर्मा, थाना प्रभारी दीपक मिश्रा ने बताया कि उमाशंकर का आए दिन मोहल्ले वालों से भी झगड़ा होता रहता था। पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि बाप-बेटे के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ, यह साफ नहीं हो सका है।

वह बार-बार बयान बदल रहा है

Son brutally murdered father
बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर वृद्ध पिता की हत्या कर दी - फोटो : अमर उजाला
देर शाम उमाशंकर को गांव के पास से ही दबोच लिया गया। वह बार-बार बयान बदल रहा है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। बड़े भाई गिरजाशंकर की तहरीर पर उमाशंकर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

आरोपी पुत्र उमाशंकर बार-बार बयान बदल रहा है। उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। कुछ समय पहले वह गुजरात में काम करने गया था, वहां भी किसी मामले में उसे जेल भेजा गया था। उस मामले की भी जानकारी की जा रही है। --अरविंद चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक जालौन 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed