{"_id":"5dffa55f8ebc3e8804393b91","slug":"son-brutally-killed-father-when-he-is-beating-his-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां को पीट रहा था पिता, बेटे के सिर पर सवार हुआ खून, बांके से एक के बाद एक वार कर दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां को पीट रहा था पिता, बेटे के सिर पर सवार हुआ खून, बांके से एक के बाद एक वार कर दी दर्दनाक मौत
Sun, 22 Dec 2019 10:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में बर्रा के गुजैनी में रविवार शाम बेटे ने बांके से सिर पर ताबड़तोड़ वार करके पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि शराब के नशे में पिता को मां की पिटाई करते देखकर वह आपा खो बैठा, जिसमें वारदात हो गई।
गुजैनी के मायापुरम, कच्ची बस्ती निवासी पेशे से डाला चालक राजेश वाल्मीकि (55) पत्नी रीता, बेटे आकाश, रजत, बेटी खुशी और दीपाली के साथ रहता था। बड़ा बेटा आकाश एक ठेकेदार के साथ मेट का काम करता है। राजेश शराब का लती था। छोटे बेटे रजत ने बताया कि पिता हर रोज शराब पीकर मां की पिटाई करता था।
विरोध करने पर हम भाई बहनों को भी मारता पीटता था। रविवार शाम करीब 6 बजे वह शराब पीकर घर पहुंचा। किसी बात पर मां को बेरहमी से पीटने लगा। आकाश ने उसे रोकने की कोशिश को तो वह गाली-गालौच करने लगा। इस पर दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच आकाश ने पास में रखा बांका उठाया और राजेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार करके भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची पुलिस खून से लथपथ राजेश को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने आकाश की तलाश शुरू कि तो वह ठेकेदार की साइट पर मिला। इंस्पेक्टर बर्रा सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।