फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   some bjp leader are unhappy

फूल वाले तमाम नेता मुंह फुलाए

Mon, 23 Jan 2017 08:51 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
some bjp leader are unhappy
पुराने भाजपाई और टिकट के दावेदार निराश
कमल के फूल वाले कई नेता फूले घूम रहे हैं। विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की दूसरी सूची से पुराने भाजपाई और टिकट के दावेदार निराश हैं, फिर भी पार्टी हित का हवाला देकर दमखम से चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। हालांकि अंदर-अंदर ही विरोध की चिंगारी सुलग रही है।   
विज्ञापन

तमाम भाजपा नेता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से टिकट मांग रहे थे। कानपुर उत्तर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी और पिछली बार चुनाव लड़े विवेकशील शुक्ला किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे। विवेकशील को केंद्रीय मंत्री उमा भारती का करीबी बताया जाता है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज चतुर्वेदी सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे। वह विधायक भी रह चुके हैं। इसके बावजूद पार्टी ने युवा नेता सुरेश अवस्थी को चुनाव मैदान में उतार दिया। बिठूर विधानसभा क्षेत्र से अजित तिवारी, रमेश वर्मा और दिनेश अवस्थी टिकट मांग रहे थे। अलग-अलग नेताओं के माध्यम से दम भी लगाया लेकिन टिकट नहीं पा सके। बिठूर से कुछ दिन पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वाले अभिजीत सिंह सांगा को भाजपा ने प्रत्याशी बना दिया है। बसपा छोड़कर भाजपा में आने वाले राज नारायण कुरील घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे। वह जिला पंचायत सदस्य भी हैं। उपेंद्र पासवान भी लगे थे। भाजपा के पूर्व विधायक राकेश सोनकर बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने भगवती सागर पर भरोसा जताया है। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्रा, बृजेश तिवारी और दीप अवस्थी टिकट मांग रहे थे लेकिन पूर्व मंत्री प्रेमलता कटियार अपनी बेटी नीलिमा कटियार को टिकट दिलाने में कामयाब रहीं।    
विज्ञापन

भाजपा का दलबदलुओं पर दांव
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 155 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें कानपुर नगर और कानपुर देहात में भाजपा ने दलबदलुओं पर भरोसा जताया है। छह प्रत्याशी ऐसे हैं, जो कांग्रेस या बसपा छोड़कर भाजपा में आए हैं और टिकट पा गए। हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले अभिजीत सिंह सांगा को भाजपा ने बिठूर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। इसी तरह बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे भगवती सागर को बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र (सुरक्षित) से भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है। किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र से महेश त्रिवेदी को प्रत्याशी बनाया गया है जो बसपा से विधायक और मंत्री रह चुके हैं। अब वे भाजपा में हैं। कानपुर देहात के अकबरपुर रनियां से भाजपा प्रत्याशी बनीं प्रतिभा शुक्ला भी बसपा छोड़कर भाजपा में आई हैं। वह 2007 का विधानसभा चुनाव बसपा के टिकट से जीती थीं। पति अनिल शुक्ला वारसी बसपा से सांसद रहे हैं। अब दोनों भाजपा की राजनीति कर रहे हैं। रसूलाबाद (सुरक्षित) से भाजपा प्रत्याशी बनाई गईं निर्मला संखवार भी पहले बसपा से चुनाव लड़ चुकी हैं। बसपा ने उन्हें घाटमपुर और रसूलाबाद से प्रत्याशी बनाया था। अब वे भाजपा से ताल ठोंक रही हैं। इसी तरह सिकंदरा से मथुरा पाल को प्रत्याशी बनाया गया है। मथुरा पाल भी बसपा छोड़कर भाजपा में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed