फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Solvers caught in vdo recruitment exam

पहले खांसना फिर बताना बुकलेट नंबर...ये था सौदा, सॉल्वरों ने रची थी हैरान कर देने वाली कहानी

Sun, 23 Dec 2018 10:29 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 23 Dec 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
Solvers caught in vdo recruitment exam
डेमो पिक
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक की भर्ती परीक्षा में कानपुर में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से नकल करते पकड़े गए अभ्यर्थी प्रयागराज के सहसों के सेमरी गांव निवासी अखिलेश पटेल ने पूछताछ में बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि सॉल्वराें ने पेपर मिलने के बाद डिवाइस पर खांसने और फिर बुकलेट नंबर बताने के लिए कहा था। उनका कहना था कि उसके बाद एक एक प्रश्न के उत्तर बताए जाएंगे। 
विज्ञापन


शनिवार को मछरिया स्थित शारदा विद्या मंदिर में परीक्षा के दौरान अखिलेश को कक्ष निरीक्षक ने डिवाइस समेत पकड़ा था। उसने बताया कि सॉल्वरों से परीक्षा पास कराने का ढाई लाख रुपये में सौदा हुआ था। 40 हजार रुपये एडवांस लिए गए थे। अखिलेश ने पुलिस को सॉल्वरों से मिलने वाले शख्स का मोबाइल नंबर भी दिया है।
विज्ञापन


नौबस्ता थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह का कहना है कि मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लिया गया है। मामले में एसटीएफ छानबीन कर रही है। डिवाइस आयोग को भेज दी गई है। प्रधानाचार्य की तहरीर पर अभ्यर्थी के खिलाफ एफआईआर कर उसे मुचलके पर थाने से ही छोड़ दिया गया। इसी तरह कल्याणपुर और चकेरी पुलिस ने पकड़े गए नकलचियों को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed