फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Solver Gang: Police begins search for three candidates as accused

सॉल्वर गैंग: पुलिस ने तीन अभ्यर्थियों को आरोपी बना शुरू की तलाश, महोबा का सतेंद्र पुलिस के हत्थे चढ़ा

Fri, 02 Oct 2020 12:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 02 Oct 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Solver Gang: Police begins search for three candidates as accused
एंट्रेंस एग्जाम (फाइल फोटो)
सौदा कर परीक्षा पास करने का प्रयास करने वाले अभ्यर्थियों को पुलिस ने आरोपी बना दिया है। तीनों आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस ने फरार एक आरोपी को महोबा से उठाया है जिससे पूछताछ जारी है। कई और बड़े खुलासे संभव हैं। 
विज्ञापन


एसपी पश्चिम के मुताबिक जीएसवीएम मेडिकल कालेज के एमबीबीएस डॉक्टर अवध बिहारी ने प्रयागराज निवासी साहिल सोनकर की जगह पर नीट की परीक्षा दी। सीतापुर निवासी अभ्यर्थी शैलेश की जगह पर सॉल्वर अमित ने और अभ्यर्थी अनूप पटेल की जगह पर सॉल्वर राकेश वर्मा ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


अभी तक पुलिस ने अभ्यर्थियों को आरोपी नहीं बनाया था। पर, अब उनका नाम एफआईआर में शामिल कर लिया है। एसपी ने बताया कि साहिल, शैलेश और अनूप को भी बजरिया में दर्ज एफआईआर में शामिल कर आरोपी बनाया गया है। उनकी तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

50 से अधिक सॉल्वर परीक्षा में बैठे
पुलिस की अब तक की जांच के मुताबिक इस गिरोह के 50 से अधिक सॉल्वर नीट और यूपी कैटेट की परीक्षा में बैठे थे। ये जानकारी आरोपियों ने दी है हालांकि वो उनका विवरण नहीं दे सके हैं। उनका कहना है कि सभी सॉल्वरों की जानकारी सरगना भोलाशंकर के पास है। भोला जिसको जहां पर भेजता था सॉल्वर वहीं जाकर परीक्षाएं देते थे। अगर आरोपियों की बात सही है तो परीक्षाओं पर बड़ा सवाल है।

एनटीए को पत्र लिख मांगी जानकारी
एसपी पश्चिम ने बताया कि केस के सिलसिले में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को पत्र लिखा गया है जिसके जरिये जानकारी मांगी गई है कि परीक्षाओं की पूरी प्रक्रिया क्या है। जिनके स्थान पर सॉल्वर बैठे थे, उन अभ्यर्थियों का ब्योरा भी मांगा गया है। एनटीए अपने स्तर से तय करेगा कि परीक्षा में पारदर्शिता रही है या नहीं।

इटावा की तरफ के कई सॉल्वर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सॉल्वर गैंग में इटावा और उसके आसपास के इलाकों के कई सॉल्वर हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने इस संबंध में जानकारी दी है। ये सभी सॉल्वरों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed