{"_id":"5fb27ef90b12130223079f6e","slug":"soldier-killed-in-road-accident-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज: सिपाही का शव घर आते ही मचा कोहराम, हाईवे पर सड़क हादसे में हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज: सिपाही का शव घर आते ही मचा कोहराम, हाईवे पर सड़क हादसे में हुई थी मौत
Mon, 16 Nov 2020 07:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 16 Nov 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कन्नौज से फिरोजाबाद जा रहे बाइक सवार सिपाही की हाईवे पर मौत हो गई। सोमवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सिपाही को अंतिम विदाई दी।
सकरावा चौकी के ग्राम किरायन निवासी सौरभ पाल(24) पुत्र श्याम नारायण फिरोजाबाद के थाना नारखी में मुंशी थे। वह दीपावली पर एक दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे। रविवार को बाइक से फिरोजाबाद जा रहे थे।
करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सौरभ बाइक समेत सड़क पर काफी दूर तक फिसलते चले गए। आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
उपचार के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाया गया तो परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ शिव कुमार थापा, प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा मौके पर पहुंचे। गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। सौरभ साल 2018 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे। वह अविवाहित थे।
पिता की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत
ग्रामीणों ने बताया कि 2014 में सिपाही सौरभ पाल के पिता श्याम नारायण की भी सड़क हादसे में मौत हुई थी। सौरभ परिवार का इकलौता चिराग थे। उनकी मौत से मां विमला देवी व बहन शिल्पी रो-रोकर बेहाल रहीं। बहन की अभी शादी नहीं हुई है। इधर, भाजपा विधायक कैलाश राजपूत, सपा नेता इंजीनियर अनिल पाल सहित कई नेताओं ने घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी।