फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Soldier dies due to high current line in kannauj

कन्नौज: हाईटेंशन लाइन के करंट से सैनिक की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 04 Oct 2020 12:46 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Oct 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Soldier dies due to high current line in kannauj
सांकेतिक तस्वीर
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में सबलपुर गांव में शनिवार सुबह घर के पास से निकली हाईटेंशन लाइन टूटने से करंट की चपेट में आकर सीआरपीएफ के सैनिक की मौत हो गई। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्राम सबलपुर गांव निवासी दलगंजन सिंह (32) पुत्र विनय कुमार सीआरपीएफ में सैनिक थे।
विज्ञापन


वह 45 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। शनिवार सुबह वह घर के पास प्लॉट में भैंस बांधकर कर लौट रहे थे। इस दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ऊपर आ गिरा। करंट की चपेट में आने से दलगंजन सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों को फोन कर आपूर्ति बंद कराई। सूचना पर एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता, सीओ शिव कुमार थापा, प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा और पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि हाईटेंशन लाइन के नीचे लगा सुरक्षा जाल जगह-जगह टूट गया है। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। हादसे के बाद बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा, पत्नी को नौकरी और बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

घर में लगा सैनिक को करंट: एक्सईएन
बिजली विभाग के एक्सईएन रवींद्र कुमार सिंह का कहना था कि सैनिक दलगंजन सिंह के ऊपर हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नहीं गिरा। उनको घर में करंट लगने से मौत हुई है।

बहन के लिए लड़का देखने आए थे दलगंजन
किसान विनय कुमार के दलगंजन सिंह के अलावा एक बेटा शिवम व तीन बेटियां नीटू, सीटू, नेहा हैं। दलगंजन छोटी बहन नीटू के लिए लड़का देखने के लिए छुट्टी लेकर आया था। शुक्रवार को वह बुआ के घर मैनपुरी में लड़का देखकर लौटा था।

18 अक्तूबर को उसे ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। वर्ष 2012 में दलगंजन की नौकरी लगी थी और इस समय वह 61 बटालियन श्रीनगर में तैनात थे। वर्ष 2014 में रूबी के साथ हुई शादी हुई थी। चार साल का एक बेटा ओम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed