{"_id":"619d2f352c8118239742fc72","slug":"soldier-beat-up-ransacked-the-shop-akbarpur-news-knp6656828104","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी ने की मारपीट, दुकान में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी ने की मारपीट, दुकान में तोड़फोड़
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बा में ओवरब्रिज के पास सर्विस लेन किनारे स्थित चश्मे की दुकान में फौजी ने अपने साथी के साथ मिलकर तोड़फोड़ की। साथ ही दुकानदार व बीच बचाव करने आए एक प्रधानाचार्य के साथ मारपीट की। फौजी चश्मे वाली दुकान के बाहर रखा स्टूल उठाकर ठेके के पास बैठकर शराब पीने के लिए ले जा रहा था। दुकानदार ने इसका विरोध किया था।
पनियामऊ भोगनीपुर के रहने वाले अर्पित सचान ने पुलिस को बताया कि उसकी दुकान के पास ही शराब ठेका है। मंगलवार शाम अहिरन गढ़ेवा गांव का एक फौजी दुकान के बाहर रखा स्टूल उठाकर जाने लगा। इसका विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी। साथ ही दुकान के शीशे तोड़ दिए। बीच बचाव करने आए अहिल्याबाई होल्कर इंटर कालेज अकबरपुर के प्रधानाचार्य अजय गुप्ता से मारपीट की। फौजी ने पास में लगे एक अंडे का ठेला भी पलटा दिया। इससे अंडे फूट गए। फौजी के उत्पात मचाने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही फौजी व उसका साथी एक नर्सिंगहोम में घुस गए। पुलिस छानबीन के बाद दोनों को वहां से हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
मामले में दुकानदार व प्रधानाचार्य को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा है। दोनों ने संयुक्त तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।