फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sohan and Aarav win title at Decathlon Badminton tournament.

Kanpur News: डेकाथलॉन बैडमिंटन में सोहन-आरव ने जीता खिताब

Wed, 09 Sep 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Sohan and Aarav win title at Decathlon Badminton tournament.
कानपुर। साकेतनगर स्थित द सोशल कोर्ट यार्ड में छह और छह सितंबर को डेकाथलॉन की ओर से दो दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट हुआ। इसमें 150 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में सोहन और आरव की जोड़ी ने यूसुफ और श्रेष्ठ को 13-15, 15-12, 15-9 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। महिला युगल में लक्ष्मी और शुभि ने कड़े मुकाबले में प्रिया और देविशा को 13-15, 15-14, 15-13 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मिश्रित युगल वर्ग में आयुष और रोहिणिका की जोड़ी ने वैभव और निकिता को 15-9, 9-15, 15-12 से पराजित कर खिताब जीता। समापन समारोह में मुख्य अतिथि चंदन अरोड़ा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजन सचिव श्वेतांक मिश्रा, वेन्यू डायरेक्टर माधव अरोड़ा, अमृतांश और रणजीत समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed