फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SOG caught man threatening to kill IG Kanpur on social media

यूपी: विकास दुबे के फैन ने दी आईजी कानपुर को हत्या की धमकी, लिखा-गैंगस्टर को मारकर क्या बिगाड़ लिया

Mon, 05 Jul 2021 10:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 05 Jul 2021 10:03 AM IST
सार

आईजी के लिए धमकी भरी पोस्ट वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी अपर्णा गौतम के निर्देश पर स्वॉट टीम ने युवक को पकड़कर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन
SOG caught man threatening to kill IG Kanpur on social media
आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

विकास दुबे फैंस क्लब के नाम से सोशल मीडिया पर बने ग्रुप पर आईजी को मारने की धमकी भरी पोस्ट वायरल करने वाले युवक को स्वॉट टीम ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के परिजनों ने इसे साजिश बताया है।
विज्ञापन


पिता का कहना है कि बेटा बेकसूर है। सोशल मीडिया पर एक के बाद एक वायरल तीन पोस्ट में राहुल सोनी निवासी अछल्दा औरैया ने पुलिस को चुनौती देते हुए लिखा है कि स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि बिकरू के विकास दुबे को मारकर क्या उखाड़ लिया।
विज्ञापन


हजारों विकास दुबे पैदा होंगे। जिस किसी भाई को खाकी वालों से दुश्मनी हो तो वो अच्छे असलहे के लिए संपर्क करें। एक पोस्ट में आईजी मोहित अग्रवाल को धमकी दी गई है। इसमें लिखा है कि सीओ देवेंद्र मिश्रा मारा गया, जो आईजी मोहित अग्रवाल को मारे, पांच लाख का इनाम ले जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


असलहे मेरे पास पर्याप्त हैं। पोस्ट में असलहा लिए राहुल की फोटो भी लगी है। आईजी के लिए धमकी भरी पोस्ट वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी अपर्णा गौतम के निर्देश पर स्वॉट टीम ने युवक को पकड़कर पूछताछ शुरू की है।


वायरल पोस्ट के संबंध में पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हैं। राहुल के पिता का कहना है कि वह सराफ है। उनके पुत्र ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं डाली है। न ही उसे पोस्ट से संबंधित कोई जानकारी थी। जब पुलिस पहुंची तब जानकारी हुई है। उन्होंने तहरीर भी दी। कुछ लोग रंजिश में उनके पुत्र को फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस जांच कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed