फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   social media is thanksful for that family

सोशल मीडिया को ‘वेरी-वेरी थैंक्यू’ कहते नहीं थक रहे ये मां-बाप

Tue, 13 Dec 2016 11:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 13 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
social media is thanksful for that family
छह माह बाद मां-बाप से मिलेगी बच्ची - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव का एक परिवार सोशल मीडिया को ‘वेरी-वेरी थैंक्यू’ कहते नहीं थक रहा है। वजह भी आश्चर्यजनक है। सोशल मीडिया के जरिए छह महीने पहले बिछड़ी बच्ची मां-बाप से मिलेगी। बच्ची का पालन पोषण हरियाणा झज्जर जिले के बहादुरगढ़ कस्बे के चाइल्ड होम में हो रहा है। चाइल्ड होम संचालिका ने एक हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर लड़की का विवरण डाला था। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद लड़की के परिजनों का पता लगा गया। 
विज्ञापन

बीघापुर नगर पंचायत में मूल निवासी शिव कुमार अब दही चौकी में परिवार के साथ रहते हैं। यह फैक्ट्री में स्वीपर की नौकरी करते हैं। इन्होंने बताया कि 16 जून 2016 को बेटी रोशनी (12) मां के डांटने से नाराज होकर घर से चली गई थी। 17 जून को सदर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब से वह बेटी की तलाश कर रहे हैं। एक सप्ताह पहले चाइल्ड होम की संचालिका पूनम ने सोशल मीडिया पर रोशनी का  विवरण डाला था। इसमें बच्ची के पिता के नाम के साथ ही उन्नाव जिले के बीघापुर क्षेत्र का जिक्र था। बीघापुर क्षेत्र के एक पत्रकार ने ग्रुप में बच्ची का विवरण पढ़कर एसपी को जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर बीघापुर एसओ ने क्षेत्र में  सूचना प्रसारित की। अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद दही चौकी में रह रहे रोशनी के पिता शिवकुमार बीघापुर पहुंचे। इन्होंने संबंधित पत्रकार से मुलाकात की।  सोशल मीडिया पर बच्ची की फोटो देखकर शिवकुमार ने पहचान लिया। मंगलवार को शिव कुमार कोतवाली पहुंचे। इन्हें कोतवाल ने रोशनी के हरियाणा में होने की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी रंजीत यादव ने बताया कि बच्ची के पिता शिवकुमार कोतवाली आए थे। बुधवार को उन्हें  महिला सिपाही के साथ हरियाणा भेजा जाएगा। कानूनी कार्रवाई पूरी कर बच्ची को वापस लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed