फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SO barra line hajir

अफसरों के प्यारे, बर्रा एसओ किनारे

Fri, 19 Dec 2014 03:18 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 19 Dec 2014 03:18 AM IST
विज्ञापन
SO barra line hajir
कानपुर। जो बात ‘अमर उजाला’ ने सबसे पहले कही, जनता ने बार-बार मानी मगर स्थानीय पुलिस अफसर आंख-कान बंद किए रहे, वही बात आखिर सच साबित हो गई। हम बात कर रहे हैं बर्रा एसओ जयवीर सिंह यादव की कार्यप्रणाली की, उनकी बेकुसूरों को फंसाने की शर्मनाक हरकत की जिसने पुलिस की छवि पर बट्टा लगा दिया। मामला जनता नगर पुलिस चौकी के सामने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हुई लूटपाट का था। लुटेरों की तो हवा तक नहीं मिली लेकिन बर्रा पुलिस ने आईजी, डीआईजी, एसएसपी सबको धोखे में रखकर एक निर्दोष को जेल भेज दिया। ‘अमर उजाला’ ने सबसे पहले यह मामला उठाया, जनता समर्थन में आ गई, अंदरखाने पुलिस के अफसर भी मानते रहे कि एसओ ने गलत किया लेकिन शहर पुलिस के अफसर अन्याय का साथ देते रहे और एसओ पर कार्रवाई नहीं की। बैंक लूट के बाद भी बर्रा क्षेत्र में ताबड़तोड़ अपराध होते रहे और एसओ समेत थाने के सभी पुलिसकर्मी सोते रहे। गुरुवार को मुख्य सचिव और तमाम आला अफसरों के सामने झूठ और कपट की गठरी खुल गई और एसओ की गठरी बंध गई। मुख्य सचिव ने बर्रा एसओ की कार्यप्रणाली से नाराज होकर उनसे थाना छीन लिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed