फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Snow fell on the mountains, increasing the cold, jackets were brought out.

Kanpur News: पहाड़ों पर गिरी बर्फ तो बढ़ गई ठंड, निकल आए जैकेट

Mon, 10 Nov 2025 02:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Snow fell on the mountains, increasing the cold, jackets were brought out.
कानपुर। उत्तर पश्चिमी हवाओं के लगातार चलने और उत्तराखंड, हिमाचल व जम्मू की पहाड़ियों पर बर्फबारी के चलते गंगा के तराई वाले क्षेत्रों में ठंड शुरू हो गई है। रविवार को महानगर का रात का तापमान 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। प्रदेश के सबसे ठंडे जिलों में कानपुर दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर इटावा रहा। वहां न्यूनतम पारा 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में रात में तापमान और नीचे जा सकता है। दिन में भी एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन

माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बाया कि दिन में धूप के बीच बादल भी रहेंगे। हवा भी चलेगी। उन्होंने बताया कि दिन और रात का पारा निर्धारित सामान्य तापमान से नीचे जाने लगा है। रविवार को दिन का पारा 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा और रात का पारा सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम रिकाॅर्ड किया गया। उन्होंने बताया कि शाम ढलते ही ठंड में इजाफा होने लगा है। ऐसे में बिना गर्म कपड़ों के बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन

डाॅ. पांडेय ने बताया कि 16 नवंबर के बाद एक नया चक्रवात सक्रिय होगा जिसका असर दक्षिण भारत में पड़ेगा। वहां पर 25 नवंबर के बीच तेज बारिश हो सकती है। वहां से ठंडी हवाएं उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों की ओर आएंगी तो ठंड और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

कानपुर क्षेत्र के आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
बांदा 12 डिग्री
कानपुर 10.0 डिग्री
चित्रकूट 14.6 डिग्री
इटावा 8.4 डिग्री
फतेहपुर 12.9 डिग्री
हमीरपुर 14.4 डिग्री
हरदोई 13.0 डिग्री
झांसी 12.0 डिग्री
लखनऊ 13.6 डिग्री
प्रयागराज- 12 डिग्री
---------------
दिन भर यलो जोन में रहा प्रदूषण, शाम होते ही रेड जोन में आया
ठंड का माैसम शुरू होने के साथ ही प्रदूषण की स्थिति में भी धीरे-धीरे परिवर्तन आने लगा है। रविवार को शहर के नेहरूनगर क्षेत्र में दोपहर दो बजे प्रदूषण की मात्रा 65 एक्यूआई यानी यलो जोन में रही। शाम छह बजे एक्यूआई बढ़कर 150 एक्यूआई पर पहुंचकर रेड जोन में आ गया। रात नौ बजे प्रदूषण की मात्रा बढ़कर 180 एक्यूआई रिकार्ड की गई। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी प्रदूषण दिन की अपेक्षा रात में ज्यादा बढ़ा। कल्याणपुर में प्रदूषण की मात्रा 153 और किदवईनगर में 146 एक्यूआई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed