फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sneha murder case kanpur

स्नेहा हत्याकांडः हत्यारे ने पानी से धोया था चाकू, आपनों के इर्द-गिर्द घूम रही शक की सुई

Thu, 21 Feb 2019 02:36 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 21 Feb 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
Sneha murder case kanpur
डेमो
कानपुर नौबस्ता में सोमवार को अधिवक्ता पद्मा गुप्ता की बेटी स्नेहा गुप्ता की हत्या में पुलिस की जांच करीबियों के पास ही घूम रही है। व्हाट्सएप और मोबाइल सीडीआर के जरिए हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस ने अब तक स्नेहा से व्हाट्सएप के जरिए जुड़े पांच दोस्तों को पूछताछ के लिए उठाया है, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जबकि मौसा रामशंकर और चकेरी निवासी मंगेतर शुभम से भी पूछताछ की गई। साथ ही स्नेहा के मोबाइल में मिले 10 नंबरों की सीडीआर निकलवाई जा रही है। 
विज्ञापन


डब्ल्यू ब्लॉक, केशव नगर निवासी महिला अधिवक्ता पद्मा गुप्ता की बेटी स्नेहा की घर में ही गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस के अनुसार हत्या के दिन स्नेहा ने मौसा और मंगेतर से चैटिंग की थी। चैटिंग के एक जवाब से पुलिस का शक मंगेतर पर गहराया था लेकिन घंटों चली पूछताछ में उसने ऐसी कोई बात नहीं बताई, जो हत्या की वजह बन सके।

विज्ञापन

 

हत्या करने के बाद हत्यारे ने चाकू को पानी से धोया था

पुलिस ने मंगेतर और मौसा को छोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रापर्टी विवाद पर छानबीन शुरू की। पड़ोसी संदेश चतुर्वेदी और उसके बेटे सूरज से भी पूछताछ की, लेकिन स्नेहा की हत्या करने या कराने जैसे कोई तथ्य निकलकर सामने नहीं आए। इससे पुलिस की जांच अब रिश्तों पर ही आकर टिक गई है। पुलिस का मानना है कि हत्यारा कोई और नहीं बल्कि स्नेहा का करीबी ही है। उसने किसी बात की खुन्नस में ही उसकी निर्ममता से हत्या की है।   

स्नेहा की हत्या करने के बाद हत्यारे ने चाकू को पानी से धोया था। जिसे पास में रखी वाशिंग-मशीन पर रख दिया था। फोरेंसिक टीम ने जब चाकू को कब्जे में लेकर जांच की तो उसमें खून की पुष्टि हुई थी। 

पड़ोसी के घर पहुंचा था खोजी कुत्ता
वारदात के बाद पुलिस ने खोजी कुत्ते को बुलाकर छानबीन कराई तो वह कुछ देर यहां-वहां भटकने के बाद सीधे पड़ोसी संदेश चतुर्वेदी के घर जा घुसा था। इसके बाद अधिवक्ता ने भी प्रापर्टी विवाद में पड़ोसी और उसके परिवार पर शक जताया। इसके बाद पुलिस ने पिता-पुत्र को उठा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed