{"_id":"5d8a07ad8ebc3e01567f1310","slug":"smoke-picked-up-from-the-bogey-of-betwa-express","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेतवा एक्सप्रेस की बोगी से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेतवा एक्सप्रेस की बोगी से उठा धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Tue, 24 Sep 2019 05:45 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Sep 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
बेतवा एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट में दुर्ग से कानपुर जा रही बेतवा एक्सप्रेस के एसी कोच में बैटरी से शॉर्ट सर्किट होने से धुआं उठने लगा। ट्रेन की गति धीमी होने की वजह से बोगी के यात्री चिल्लाते हुए स्टेशन पर उतर आए। इससे जीआरपी व आरपीएफ के साथ मौजूद रेल अधिकारी अलर्ट हो गए। इस दौरान करीब 25 मिनट ट्रेन खड़ी रही।
18203 अप बेतवा एक्सप्रेस दुर्ग से कानपुर जा रही थी। चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह 8 बजकर 44 मिनट पर पहुंची तो एसी बी वन की बोगी के कई यात्री बोगी के गेट पर ही खडे़ होकर चिल्ला रहे थे। प्लेटफार्म पर ट्रेन रुकने के पहले की कुछ यात्री हड़बड़ाहट में उतरे और कोच में आग लगने की बात कही।

जानकारी होते ही स्टेशन मास्टर आरसी पासवान ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। स्टेशन प्रबंधक आरएन यादव ने मैकेनिक को फोन कर बताया। जीआरपी व आरपीएफ की टीम भी मौके पर पहुंची।
रेलवे के तकनीकी विशेषज्ञ, ट्रेन चालक व गार्ड भी बी वन बोगी के पास पहुंचे। बोगी के अंदर जाकर जानकारी की। इसके बाद बताया कि एसी की बैटरी में शार्ट सर्किट हो गया है। जिससे धुआं निकल रहा है।
अभी आग नहीं लगी है। इसके बाद रेल अधिकारियों की राय पर ट्रेेन सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर स्टेशन से कुछ आगे यार्ड पर लाकर खड़ी की गई। यहां पर मैकेनिक के साथ ट्रेन के चालक व गार्ड ने मिलकर उस बैटरी की तार अलग कर दी। जिससे आग लगने की संभावना खत्म हो गई। इसकी जानकारी होने पर ट्रेन के यात्रियों ने राहत की सांस ली। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ है।