फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   smoke came out of train compartment passenger feared

बोगी से निकला धुआं, डर के मारे यात्री कांपे

Mon, 26 Dec 2016 11:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 26 Dec 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
smoke came out of train compartment passenger feared
कानपुर से फर्रुखाबाद जाते समय उत्तरीपुरा से बिल्हौर के बीच हुई घटना
इलाहाबाद पैसेंजर ट्रेन की बोगी से धुआं निकलता देख यात्रियों में हड़ंकप मच गया। कुछ यात्री तो डर के मारे कांपने लगे। कानपुर से फर्रुखाबाद जाते समय उत्तरीपुरा से बिल्हौर के बीच ट्रेन को रोककर तकनीकी खामियां दुरुस्त की गईं।  
विज्ञापन

उत्तरीपुरा से बिल्हौर के मध्य सोमवार को इलाहाबाद पैसेंजर की बोगी के पहियों से एकाएक तेज धुआं उठने से सवारियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन चालक नेे बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर उसे खड़ाकर तकनीकी खामियां दुरुस्त कीं। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। रेलवे स्टेशन के अधिकारियों के मुताबिक कानपुर-फर्रुखाबाद रूट पर सोमवार करीब 1:45 बजे रावतपुर रेलवे स्टेशन से फर्रुखाबाद के लिए चली इस ट्रेन में करीब 2:30 बजे उत्तरीपुरा के पास इंजन के पीछे वाली बोगी के पहियों से तेज धुआं निकलने लगा। ट्रेन की रफ्तार बढ़ने पर धुआं और तेज हो गया और बोगियों में भरने लगा। यह देख सवारियों में अफरातफरी मच गई। यात्रियों का शोर सुनकर चालक ने ट्रेन को रोका। बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर धुआं निकलने के तकनीकी कारणों की जांच उसे दुरुस्त किया गया। कई बार तकनीकी कर्मियों को वायरलेस से मौके पर बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन मौके पर तकनीकी कर्मियों न पहुंचने पर चालक मामले की सूचना कंट्रोल रूम को देकर ट्रेन को कन्नौज की ओर ले गए। इस कारण बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर करीब 30 मिनट तक गाड़ी खड़ी रही। 
विज्ञापन

अरौल में मालगाड़ी की कपलिंग टूटी
कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट के अरौल मकनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सोमवार करीब 12:50 बजे फर्रुखाबाद की ओर जा रही एक मालगाड़ी रुकी थी। इस के बाद जैसे ही चालक ने मालगाड़ी को आगे बढ़ाया, तभी एकाएक मकनपुर रेलवे क्रासिंग पर कपलिंग टूट जाने से गाड़ी दो टुकड़ों बंट गई। आनन-फानन में  गार्ड ने मामले की सूचना चालक और स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर एके शुक्ला से कन्नौज से इंजीनियरों को बुलाकर टूटी कंपलिंग को दुरुस्त कराया, जिसके बाद करीब एक घंटे के बाद मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया जा सका। कपलिंग टूटने से करीब 40 मिनट तक रूट बाधित रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed