{"_id":"5cee67b2bdec22078d33041c","slug":"smart-light-will-save-electricity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंधेरा होते ही खुद ऑन, सुबह ऑफ होंगी स्मार्ट लाइटें, ऐसे होगी बिजली की बचत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरा होते ही खुद ऑन, सुबह ऑफ होंगी स्मार्ट लाइटें, ऐसे होगी बिजली की बचत
Wed, 29 May 2019 05:54 PM IST
शिखा पांडेय
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 29 May 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सोलर लाइट
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड (केएससीएल) ने स्मार्ट सिटी के तहत चयनित वार्डों में स्मार्ट रोड लाइटें लगाना शुरू कर दिया है। ये सोलर लाइटें अंधेरा होते ही स्वत: जलेंगी और सुबह उजाला होते ही स्वत: बुझ भी जाएंगी। इससे बिजली की भी बचत होगी। ऑन-ऑफ करने के लिए कर्मचारी (लाइनमैन) की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
स्मार्ट सिटी के एरिया बेस्ड डेवलपमेंट (एबीडी) वाले पांच वार्डों (सिविल लाइंस, ग्वालटोली, सूटरगंज, खलासी लाइन, पुराना कानपुर) में स्मार्ट लाइटें लगवाने की योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया गया है।

Trending Videos
पहले चरण में ग्वालटोली बाजार में पोल सहित ऐसी 28 लाइटें लगाई जा रही हैं। नगर निगम के मुख्य अभियंता (पर्यावरण) आरके पाल ने बताया कि पहले जो सोलर लाइटें लगती थीं, उनमें बैटरी लगती थी। शरारती तत्व बैटरी चोरी कर लेते थे, जिनसे लाइटें जलना बंद हो जाती थीं।
स्मार्ट सोलर लाइटों में बैटरी पैनल से इनबिल्ट होती है। पोल के ऊपरी हिस्से में होने के कारण इसे निकालना कठिन है। 35 वॉट का एलईडी बल्ब लगा है, जो सेंसर से ऑन ऑफ होगा। एक लाइट की कीमत 70,000 रुपये है। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट (पीएमसी) रुद्राभिषेक के टीम लीडर मनीष शांडिल्य ने बताया कि इस तरह की लाइटें एबीडी एरिया में लगवाई जा रही हैं। एक हफ्ते में चयनित एरिये इन लाइटों से जगमग होने लगेंगे।