{"_id":"68d03bb0d16b55043100163c","slug":"smart-classes-started-in-basic-schools-of-ravines-etawa-news-c-216-1-etw1012-131086-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बीहड़ के बेसिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बीहड़ के बेसिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू
विज्ञापन
चकरनगर। कस्बे के बीहड़ क्षेत्र में लंबे समय से शिक्षकों की कमी रही है। कई स्कूलों में सिर्फ एक या दो शिक्षक ही कार्यरत हैं। क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अब विभाग ने डिजिटल संसाधनों का सहारा लिया है। ब्लॉक के 144 विद्यालयों में से बीआरसी चकरनगर, जौनानी, हनुमंतपुरा, टिटावली, खिरीटि, भरेह, गढ़ाकासदा, कंपोस्ट नौगावा, उच्च प्राथमिक महाराजपुरा, सिरसापार, पथर्रा, बंसरी, राजपुर, राजकीय इंटर कॉलेज सिंडौस सहित करीब 15 स्कूलों में अब स्मार्ट डिजिटल बोर्ड लगाए गए हैं। इन विद्यालयों में संपूर्ण कोर्स हार्ड डिस्क में उपलब्ध कराया गया है। जिससे बच्चे स्मार्ट डिजिटल बोर्ड पर पढ़ाई कर सकें।
स्मार्ट डिजिटल बोर्ड में इंटरनेट से वीडियो लेक्चर्स, एनिमेटेड कंटेंट और लाइव कक्षाएं देखी जा सकती हैं। किसी भी विषय को बच्चे स्मार्ट बोर्ड के जरिए आसानी से समझ रहे हैं। खास बात यह है कि यह बोर्ड एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में भी कोर्स पूरा करवाने में सहायक साबित हो रहा है। चकरनगर ब्लॉक के 144 विद्यालयों में प्रथम चरण में सात और द्वितीय चरण में भी छह विद्यालयों में स्मार्ट डिजिटल बोर्ड लगाए गए। इसके अलावा राजकीय विद्यालय में भी बोर्ड लग चुके हैं। अब तक कुल 15 स्कूल इस तकनीकी से जुड़ चुके हैं। बाकी स्कूलों को भी जल्द स्मार्ट शिक्षा से जोड़ने की योजना है। डिजिटल युग का लाभ चकरनगर क्षेत्र के बच्चों के लिए वरदान बन गया है। जहां पहले किताबों और शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित होती थी, वहीं अब बच्चे एनिमेटेड लेक्चर्स और लाइव क्लास के कारण पढ़ाई में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। बीईओ शिवेश कुमार ने बताया कि स्मार्ट डिजिटल बोर्ड से कम शिक्षकों वाले विद्यालयों में भी शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। इसका सीधा लाभ बच्चों को मिलेगा।