फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sluggish progress in the renovation of the surgery department at Hallet; Principal writes to the government.

Kanpur News: हैलट में सर्जरी विभाग के जीर्णोद्धार में सुस्ती, प्राचार्य ने शासन को लिखा पत्र

Fri, 30 Oct 2026 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Sluggish progress in the renovation of the surgery department at Hallet; Principal writes to the government.
कानपुर। हैलट के सर्जरी विभाग का जीर्णोद्धार कार्य पिछले दो साल से सुस्त रफ्तार के कारण अब तक अधूरा पड़ा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद मरीजों और चिकित्सकों को आधुनिक सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस लेटलतीफी की शिकायत प्राचार्य ने शासन में पत्र लिखकर की है। सर्जरी विभाग का कायाकल्प करने के लिए शासन स्तर से तीन करोड़ 75 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। इस भारी-भरकम राशि से विभाग की पुरानी हो चुकी इमारतों, वार्डों तथा ऑपरेशन थियेटर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाना था लेकिन दो साल बीत जाने के बाद निर्माण कार्य कछुआ गति से आगे बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ शासन को औपचारिक शिकायती पत्र भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जांच की शिकायत की है। है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed