{"_id":"5d16389a8ebc3e3cc6676217","slug":"sleeper-coach-count-rise-in-mumbai-ahmedabad-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई-अहमदाबाद की छह ट्रेनों में बढ़ी स्लीपर कोच की सुविधा, अगर आप करने वाले हैं यात्रा तो जरूर पढें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई-अहमदाबाद की छह ट्रेनों में बढ़ी स्लीपर कोच की सुविधा, अगर आप करने वाले हैं यात्रा तो जरूर पढें
Fri, 28 Jun 2019 09:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 28 Jun 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
गोरखपुर से मुंबई और अहमदाबाद के लिए कानपुर होकर चलने वाली छह ट्रेनोें में रेलवे ने अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए हैं। ट्रेनों के वेटिंग ज्यादा होने से यह व्यवस्था की गई है। तत्काल इन कोचों से बढ़ी सीटों की फीडिंग भी रिजर्वेशन सिस्टम में कर दी गई है।
विज्ञापन
यात्री इन ट्रेनों में रिजर्वेशन करा सकते हैं। कम वेटिंग वालों की सीटें भी कन्फर्म होने लगी हैं। गोरखपुर-एलटीटी (15018) में 28 जून को गोरखपुर से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच और वापसी में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन (15017) में 29 और 30 जून को एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस (15065) में गोरखपुर से 28 जून को एक स्लीपर कोच और ट्रेन (15066) में 29 जून से पनवेल में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच, अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (19409) में अहमदाबाद से 28 जून को दो अतिरिक्त स्लीपर कोच और वापसी में ट्रेन 19410 में गोरखपुर से 29 और 30 जून को दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की लंबी वेटिंग को ध्यान में रखते हुए कोच बढ़ाए गए हैं। इन तिथियों के बाद ट्रेनों में कोचों की संख्या पहले जैसी होगी।