फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sleeper bus collides with car, accountant killed, four injured

Kanpur News: स्लीपर बस ने कार में मारी टक्कर, अकाउंटेंट की मौत, चार घायल

Tue, 19 Nov 2024 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 19 Nov 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sleeper bus collides with car, accountant killed, four injured
फोटो 15:::रविंद्र कुमार शर्मा की फाइल फोटो । स्रोत:परिजन
विज्ञापन

फोटो 16:::घायल लक्षिता शर्मा। संवाद
फोटो 17:::घायल रितु शर्मा। संवाद
फोटो 18:::घायल विमला देवी । संवाद
फोटो 19:::घायल चालक विनोद शर्मा । संवाद
फोटो 35
फोटो 36


- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर महुटी गांव के पास कोहरे की वजह से हादसा
- तीर्थ यात्रा से लौट रहा था राजस्थान का कार सवार परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे तेज रफ्तार स्लीपर बस ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार अकाउंटेंट की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पीछे चल रही परिवार की दूसरी कार से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। कार सवार परिवार अयोध्या से तीर्थ यात्रा कर घर लौट रहा था। हादसे की वजह से कोहरा माना जा रहा है।
राजस्थान के जिला जयपुर थाना कालाडेरा क्षेत्र के गांव रामगट्टा निवासी रविंद्र शर्मा (46) पुत्र कन्हैया लाल 15 नवंबर को अपने परिवार के सदस्यों के साथ अयोध्या के लिए निकले थे। परिवार के लोग दो कार में सवार थे। सोमवार सुबह रविंद्र घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

कार उनके भाई विनोद कुमार शर्मा चला रहे थे। भोर तीन बजकर तीस मिनट पर एक्सप्रेसवे पर महुटी गांव के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्लीपर बस ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर बीच डिवाइडर पर जा टकराई। जिसमें रविंद्र शर्मा उनकी पत्नी विमला देवी (34) पुत्री लक्षिता शर्मा व भाई विनोद भाई की पुत्री रितु शर्मा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे से आ रही परिवार की दूसरी कार सवारों ने क्षतिग्रस्त कार की खिड़की तोड़कर घायलों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां पर रविंद्र शर्मा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, रविंद्र का पुत्र यशांत दूसरी कार में परिवार के सदस्यों के साथ सवार था।

हादसे के बाद बस चालक, खलासी पीछे से आ रही दूसरी बस में सवार होकर चले गए। इसके बाद पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। दूसरी कार सवार चचेरे भाई अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि रविंद्र जयपुर में दुग्ध डेयरी में अकाउंटेंट के पद पर तैनात थे। सीओ पहुप सिंह ने बताया कि बस व क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed