Kannauj: स्लीपर बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे 120 यात्री, खिड़कियों से कूदने पर 12 यात्रियों के आईं चोटें
सौरिख थाना क्षेत्र में गोंडा से दिल्ली जाते समय एक्सप्रेसवे पर हादसा हुआ। इससे भगदड़ मच गई और सवारियों ने खिड़की कूदकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के सौरिख में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गोंडा से दिल्ली जा रही स्लीपर बस आग का गोला बन गई। बस में सवार 120 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इमरजेंसी खिड़की से कूदकर किसी तरह जान बचाई। कूदने के दौरान 12 लोग चोटहिल हो गए।
आग की वजह एसी में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। बस्ती जिला के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के टिटोड़ा गांव निवासी चालक जितेंद्र सिंह स्लीपर बस को लेकर गोंडा से दिल्ली जा रहे थे। बस में दूसरे चालक बस्ती के परसाधना थाना क्षेत्र के पकौलिया गांव निवासी बनवारी के अलावा 120 यात्री सवार थे।
शुक्रवार की रात दो बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कन्नौज-औरैया बार्डर के पास बस में शार्ट सर्किट हो गया। उस समय सभी यात्री गहरी नींद में सोए थे। इसी बीच किसी सवारी ने आग देखकर शोर मचाया। इसके बाद सभी सवारियां चीखने लगीं। चालक ने तत्काल बस रोकी।
मुख्य दरवाजे पर अधिक भीड़ होने के कारण सवारियां बस के शीशे तोड़कर कूदने लगीं। इसमें 12 लोग चोटहिल हो गए। देखते देखते बस से आग की तेज लपटें निकलने लगीं। दोनों तरफ का यातायात बाधित हो गया। कुछ ही देर में वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। दमकल की मदद से दो घंटे बाद आग बुझ सकी। बस कबाड़ में तब्दील हो गई। सभी यात्रियों को दूसरे वाहनों से रवाना किया गया।